Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हुडकेश्वर में रंगदारी का सनसनीखेज मामला: पोषण आहार जब्त करने की धमकी देकर मांगे पैसे, दो पर केस दर्ज

Fake Policeman Extortion: नागपुर के हुडकेश्वर में शालेय पोषण आहार में गड़बड़ी का आरोप लगाकर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में नकली पुलिस और कथित पत्रकार समेत दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 31, 2026 | 01:03 PM

नागपुर, हुडकेश्वर पुलिस, फिरौती,सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur School Nutrition Extortion: नागपुर जिले में शालेय पोषण आहार में अनियमितता का आरोप लगाकर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हुडकेश्वर पुलिस ने नकली पुलिस सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में राकेश घारगावे और संदीप सुरडकर का समावेश है।

नीलकमल नगर, नरसाला निवासी निखिल रघुनाथ लाडके (18) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। निखिल का चचेरा भाई दर्शन उर्फ मनीष लाडके (31) अपने वाहन पर आंगनवाड़ी केंद्रों में शालेय पोषण आहार पहुंचाने का काम करता है।

फर्जी पुलिस- पत्रकार बनकर ₹2 लाख की फिरौती मांगने का आरोप

मंगलवार रात मनीष ने निखिल को फोन किया और बताया कि वह पोषण आहार का माल लेकर प्रभातनगर में आया है। बारिश से माल खराब होने की आशंका जताते हुए तिरपाल लेकर बुलाया। निखिल वहां पहुंचा और माल पर तिरपाल डाल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

दीपक तले अंधेरा! बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीन पर चला FDA का हंटर, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था कारोबार

मुंबई पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 12 शातिर अपराधी एक साल के लिए तड़ीपार, DCP ने दिखाई सख्ती

नागपुर हाई कोर्ट का सख्त संदेश: नोटशीट पर मंजूरी देना और अदालती आदेश जारी करना दो अलग बातें!

रात में चल रही थी उस खतरनाक घोषित इमारत की मरम्मत, सोता रहा प्रशासन! भिवंडी बिल्डिंग हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां

इसी दौरान राकेश घारगावे और संदीप सुरडकर वहां पहुंचे। घारगावे ने खुद को पुलिसकर्मी और सुरडकर ने खुद को पत्रकार बताया। दोनों ने पोषण आहार अपने कब्जे में लेने की कोशिश की और कहा कि यदि माल वापस चाहिए तो 2 लाख रुपये देने होंगे।

विरोध करने पर दोनों ने निखिल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद निखिल ने हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरौती वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर हाई कोर्ट का सख्त संदेश: नोटशीट पर मंजूरी देना और अदालती आदेश जारी करना दो अलग बातें!

दूसरी ओर अपहरण का मामला भी दर्ज

इसी बीच संदीप सुरडकर की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। सुरडकर ने शिकायत में बताया कि राशन के अनाज का अवैध भंडारण होने की सूचना मिलने पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर जांच पड़ताल पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Nagpur hudkeshwar fake policeman extortion school nutrition scam case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.