Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रात में चल रही थी उस खतरनाक घोषित इमारत की मरम्मत, सोता रहा प्रशासन! भिवंडी बिल्डिंग हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां

Bhiwandi Building Collapse: ठाणे के भिवंडी में जर्जर कोहिनूर इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। नोटिस के बावजूद देर रात मनपा के डर से मरम्मत का काम चल रहा था।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: Jul 31, 2026 | 12:39 PM

भिवंडी में बिल्डिंग हादसे के बाद बचाव कार्य जारी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhiwandi Building Collapse Ground Report: ठाणे जिले के भिवंडी स्थित नारपोली में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात खतरनाक इमारत के भरभराकर गिरने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। नारपोली के बालाजी नगर, गंगाराम वाड़ी स्थित कोहिनूर नामक इमारत रात में उस समय गिरी जब उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। पहले इमारत की बी-विंग ढह गई। उसके कुछ समय बाद पूरी इमारत ही मिट्टी का ढ़ेर बन गई।

अति खतरनाक घोषित थी भिवंडी की वो इमारत

यह बिल्डिंग भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका द्वारा पहले से ही ‘अति खतरनाक’ घोषित की जा चुकी थी। इसके बावजूद रहिवासियों को वहां से हटाने की बजाय उसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। मनपा प्रशासन की कार्रवाई की डर से रात में उस जर्जर इमारत का काम चल रहा था। मरम्मत के नाम पर कई मजदूर भी मौत के जाल में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 11 से 11.30 बजे के बीच बी-विंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इमारत की हर मंजिल पर 12-12 कमरे थे। इसमें कुल में कुल 48 कमरे थे।

बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर काम चल रहा था। रात 8 से 9 बजे के बीच इमारत से “कर-कर… कट-कट” की आवाज आने लगी थी। कई परिवारों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाहर निकाला भी गया। लेकिन कुछ लोग सामान निकालने और कुछ मजदूर मरम्मत में ही लगे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान कुछ पिलर तोड़े गए थे, जिससे पूरी संरचना कमजोर हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में पानी की किल्लत होगी दूर: मनोरी-कांदिवली वॉटर टनल प्रोजेक्ट को रफ्तार, 1,527 करोड़ मंजूर

नागपुर में अतिक्रमण पर मनपा का बुलडोजर: सीताबर्डी और महल के बाद बेलतरोड़ी में भी मनपा के दस्ते का छापा

नागपुर में SIR प्रक्रिया पर सियासत तेज: भाजपा का आरोप-कांग्रेस, आप और बसपा ने नहीं बनाए पर्याप्त BLA

स्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा

भिवंडी मनपा ने इस इमारत को ‘सी-कैटेगरी’ खतरनाक घोषित कर नोटिस भी दिए था। कुछ परिवारों ने इमारत खाली भी की थी, जबकि बिजली पानी न काटे जाने एवं अन्य मजबूरियों के चलते कई परिवार इमारत में अभी भी रह भी रहे थे। मलबे से एक महिला और एक लड़के को जिंदा निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूरों की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है।

भिवंडी मनपा आयुक्त छुट्टी पर

नवभारत लाइव ने भिवंडी मनपा के आयुक्त अनमोल सागर से इस मामले को लेकर संपर्क करने की काेशिक की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बताया गया कि आयुक्त पिछले कई दिनों से छुट्टी पर हैं। उन्होंने अपना चार्ज भी किसी अन्य अधिकारी को नहीं दिया था।

भाजपा विधायक ने मनपा प्रशासन पर उठाए सवाल

उधर स्थानीय बीजेपी विधायक महेश चौघुले ने कहा कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। भिवंडी मनपा प्रशासन सोया हुआ था। उसने इमारत खाली नहीं कराई। लोग रात में मरम्मत करवा रहे थे जबकि निगम इसे खतरनाक घोषित कर चुका था। उन्होंने मांग की कि इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

नोटिस के बाद भी काम क्यों?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब इमारत को पहले ही धोकादायक घोषित किया गया था, तो मरम्मत की अनुमति किसने दी? रात 11 बजे तक मजदूर क्यों काम कर रहे थे? BNCMC की लापरवाही के कारण एक बार फिर गरीब परिवारों और मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:- समय पर सुनवाई होती तो एकनाथ शिंदे नहीं बनते सीएम, शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलील

ठाणे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अभी भी मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। भिवंडी में यह कोई पहला हादसा नहीं है। यहां हर साल मानसून में कोई न कोई इमारत गिरती ही है। इस बार कोहिनूर अपार्टमेंट के मलबे के साथ कई घरों के सपने भी दफन हो गए। हर बार जांच कमेटी बनती है, मुआवजे का ऐलान होता है, और फिर सब भूल जाते हैं।

Bhiwandi building collapse ground report narpoli kohinoor apartment deaths rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 12:39 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.