HPCL एजेंसी सस्पेंड, 14 हजार उपभोक्ता प्रभावित, नागपुर में गैस संकट; बिना सूचना बढ़ी मुश्किलें
Nagpur Gas Agency Suspension: नागपुर के नारा क्षेत्र में HPCL गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने से 14,000 उपभोक्ता प्रभावित हुए। लोगों को दूर की एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गैस एजेंसी निलंबन( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur LPG Supply Problem: नागपुर नारा क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की एक गैस एजेंसी का लाइसेंस अचानक निलंबित किए जाने से हड़कंप मच गया है। इस फैसले के कारण लगभग 14,000 उपभोक्ताओं के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है।
एचपीसीएल ने इन उपभोक्ताओं को गिट्टीखदान और रामदासपेठ स्थित दो अन्य एजेंसियों से जोड़ दिया है। ये दोनों एजेंसियां नारा क्षेत्र से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर हैं।
उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि उन्हें इस बदलाव की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई, जिससे वे पुरानी और नई एजेंसियों के बीच चक्कर काटने को मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Navabharat Nishanebaaz: नाम बदलने का चल पड़ा दौर, कर्तव्य पथ से सेवातीर्थ की ओर
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
खाद्य वितरण अधिकारी विनोद काले के अनुसार संबंधित एजेंसी में लंबे समय से संचालन संबंधी समस्याएं चल रही थीं। एजेंसी मालिक की अनुपस्थिति में मैनेजर कामकाज देख रहे थे, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही थी। अंततः स्टाफ द्वारा काम जारी रखने में असमर्थता जताने के बाद कंपनी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया।
आंदोलन की चेतावनी
“ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन’ के कार्यकर्ता नितिन सोलंकी ने कहा कि नई एजेंसियों पर पहले से हीं काम का बोझ है, जिससे आपूर्ति में और देरी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुचरी, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे, प्रशासन ने एचपीसीएल को निर्देश दिया है कि जिन एजेंसियों को अतिरिक्त भार सीधा गया है, वहां आपूर्ति की व्यवस्था बढ़ाई जाए ताकि नागरिकों को सिलेंडर के लिए भटकना न पड़े।
यह भी पढ़ें:-नागपुर बनेगा पब्लिक हेल्थ का हब: IIPH स्थापना को मंजूरी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल
प्रमुख चिंताएं और चुनौतियां
सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी प्रसेनजीत सरकार ने बताया कि इस क्षेत्र का एक बड़ा वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर है और मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग करने में सक्षम नहीं है। गिट्टीखदान एजेंसी द्वारा गुरुवार को एक बार वितरण किया गया, लेकिन शुक्रवार को खाली हाथ लौटे लोगों की भारी भीड़ बंद एजेंसी के बाहर जमा रही।
