Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपत्ति के लिए चाचा बना हैवान! भतीजे पर दागी गोलियां, 5 जख्मी, जिंदगी और मौत की लड़ रहा जंग

Nagpur Firing Case: नागपुर के हिंगना में संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजे व उसके दोस्त पर गोली चलाई। दोनों गंभीर घायल, दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का केस।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 25, 2025 | 07:46 AM

संपत्ति पर विवाद (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hingna Shooting Incident: हिंगना थानांतर्गत गुमगांव परिसर में बुधवार को सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। संपत्ति को लेकर चाचा-भतीजों में पहले से रंजिश चल रही थी। उस पर वाहन पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। गुस्से से बौखलाए चाचा ने भतीजे और उसके दोस्त पर गोली दाग दी। इसके साथ ही दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। वारदात में कुल 5 लोग बुरी तरह जख्मी हुए।

हिंगना पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। जख्मियों में प्रवीण चंद्रकांत देवतले (42), विजय शंकर मनावर (35), नाना जगन्नाथ देवतले (87), सुरेश उर्फ गज्जू नाना देवतले (50) और नितिन चंद्रकांत देवतले (45) का समावेश है। प्रवीण और विजय के पेट में गोली लगी है। वहीं डंडे और पावड़े से हुए हमले में अन्य 3 जख्मी हुए। गुमगांव परिसर में देवतले परिवार पुश्तैनी खेती करता रहा है।

यहां से शुरू हुई बहस

नाना देवतले के 3 भाई हैं। सभी अपने परिवार के साथ अलग हो गए हैं और बंटवारा होने के बाद पहले जैसी स्थिति नहीं रही लेकिन मकान सभी के आजू-बाजू में बने हुए हैं। प्रवीण के पिता चंद्रकांत और नाना के बीच पहले से ही विवाद था। उनके बाद बेटों का विवाद शुरू हो गया। प्रवीण और उनकी पत्नी चंद्रपुर में नौकरी करते हैं। बड़े भाई नितिन प्राध्यापक हैं और परिवार के साथ नागपुर में रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अपराधियों में मचा हड़कंप, अकोला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट ; 2 घातक हथियार जब्त, 68 शराबियों पर कार्रवाई

ज्योति गाड़े महापौर, धनंजय जाधव निर्विरोध उपमहापौर बने, अहिल्यानगर में प्रशासक राज समाप्त

पंढरपुर में वोटिंग के दौरान गरमाया माहौल, 100 मीटर के अंदर क्यों हैं भाजपा कार्यकर्ता? मोहिते पाटिल का सवाल

अकोला: MGNREGA की जगह आई VB-G RAM G योजना, पुराने काम अटके, नए का हो रहा इंतजार

समय-समय पर दोनों भाई गुमगांव जाकर छुट्टियां बिताते हैं। मंगलवार को प्रवीण अपनी पत्नी के साथ छुट्टी मनाने के लिए गांव आए थे। घर के सामने वाहन पार्क करने को लेकर नाना के साथ उनकी बहस हुई थी। पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसीलिए किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

सुबह होते ही शुरू हुआ विवाद

बुधवार को सुबह प्रवीण अपने घर के सामने पौधों के गमलों में मिट्टी डाल रहे थे। इसी दौरान नाना ने वहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों के बीच काफी देर तक शाब्दिक झड़प चलती रही। बगल में रहने वाले एक रिश्तेदार ने नाना के बेटे गज्जू और नितिन को विवाद की जानकारी दी। प्रवीण ने भी फोन कर विजय को वहां बुला लिया। सभी के पहुंचने के बाद दोबारा विवाद शुरू हो गया। शाब्दिक झड़प मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें – महायुति और ठाकरे-मनसे गठबंधन का फॉर्मूला तय! ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएंगे उद्धव, कौन मारेगा बाजी?

इसी दौरान नाना अपने घर से 12 बोर की राइफल ले आए। दनादन राइफल से 2 गोली फायर कर दी। एक गोली प्रवीण और दूसरी विजय के पेट में लगी। गोली लगते ही प्रवीण और विजय जमीन पर गिर गए। नितिन, नाना और गज्जू के बीच भी जमकर संघर्ष हुआ। नितिन ने पावड़े से सिर पर वार कर नाना को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

पुलिस ने जब्त की राइफल

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बूटीबोरी का माया अस्पताल देवतले परिवार के रिश्तेदार का है। तत्काल प्रवीण और विजय को वहां ले जाया गया। दोनों का ऑपरेशन कर कुछ छर्रे निकाले गए और कुछ निकालने थे। विजय की हालत चिंताजनक बताई गई। हिंगना के थानेदार जितेंद्र बोबड़े ने बताया कि दोनों परिवारों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया और 5 लोग जख्मी हुए हैं।

पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सभी आरोपी जख्मी हैं और उपचार जारी होने के कारण फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जिस राइफल से नाना ने फायरिंग की है वह पुश्तैनी है। पिता के बाद नाना ने लाइसेंस अपने नाम पर करवा लिया था। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया।

Nagpur hingna property dispute uncle fires shot nephew injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 07:46 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.