- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur High Court Seeks District Wise Report On Nylon Manja Action
Nylon Manja Ban: कार्रवाई का जिला-वार हिसाब दो, Nagpur High Court ने Police-NMC को दिया सख्त आदेश
हाई कोर्ट ने नायलॉन मांजे के उपयोग और बिक्री पर पुलिस और मनपा से कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा। जुर्माना और कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।

Nagpur News In Hindi: प्रतिबंधित नायलॉन मांजा के इस्तेमाल और इसकी बिक्री को लेकर न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश राज वाकोडे ने पुलिस विभाग और महानगरपालिका को जिला अनुसार इस मामले में की गई कार्रवाई की ठोस जानकारी प्रस्तुत करने का सख्त आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई के लेखाजोखा में किस जिले में किस अधिकारी के नेतृत्व में कितनी कार्रवाई की गई, कितना जुर्माना वसूला गया और कितने मामले दर्ज किए गए इसकी परिपूर्ण जानकारी दी जाए।
मौखिक जानकारी से संतुष्ट नहीं कोर्ट सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील ने मौखिक रूप से अदालत को बताया कि अब तक 28 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। हालांकि अदालत ने इस मौखिक जानकारी को पर्याप्त नहीं माना और आदेश दिया कि केवल बातों से काम नहीं चलेगा बल्कि पूरी कार्रवाई का एक विस्तृत चार्ट पेश किया जाए।
कोर्ट ने राज्य सरकार को एक सप्ताह का समय प्रदान कर हलफनामा के साथ जानकारी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। जजों ने खुद देखी पतंगबाजी। पिछली सुनवाई के दौरान जजों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की थी कि उन्होंने स्वयं हाई कोर्ट परिसर के पास ही नायलॉन मांजे से पतंग उड़ते हुए देखी थी। अदालत ने नायलॉन मांजा का उपयोग करने वालों के लिए जुर्माना राशि 50000 से घटाकर 25000 रुपये निश्चित की है, जबकि मांजा बेचने वालों पर 2.5 लाख रुपये का भारी जुर्माना बरकरार रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
साधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
नागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
सुनवाई के दौरान मनपा की ओर से पैरवी कर रहे अधि. जैमिनी कासट ने स्पष्ट किया कि उनके पास पुलिस विभाग की तरह कार्रवाई करने के पूर्ण अधिकार नहीं हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने मनपा और पुलिस विभाग को अलगअलग हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अधि. रवि सन्याल और सरकार की ओर से अधि. शिशिर उके ने पैरवी की।
Nagpur high court seeks district wise report on nylon manja action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
May 26, 2026 | 08:28 AMभोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
May 26, 2026 | 08:26 AM20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
May 26, 2026 | 08:19 AMBade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 26, 2026 | 08:17 AMसाधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMजैसलमेर में ‘गौ सेवा’ की शर्मनाक तस्वीर: डंपिंग यार्ड में मिलीं 500 से ज्यादा गायों की लाशें, जिम्मेदार कौन?
May 26, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













