- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur High Court Monsoon Waterlogging Nmc Submersible Pump Cement Road
नागपुर: जलभराव रोकने के लिए सबमर्सिबल पंप का उपयोग व्यावहारिक नहीं; हाई कोर्ट ने मनपा को दिए कड़े निर्देश
नागपुर में जलभराव रोकने के उपायों पर हाई कोर्ट ने मनपा को सख्त निर्देश दिए हैं।

Nagpur High Court News: नागपुर सिटी में नियमों को ताक पर रखकर बेतरतीब तरीके से बनाए गए सीमेंट रोड एवं इससे बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को लेकर जनमंच की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि भले ही प्रशासन जलभराव रोकने के लिए दिए गए समाधानों में विशेष रूप से सबमर्सिबल पंप के उपयोग को उचित करार दे रहा हो लेकिन जलजमाव की स्थिति में यह कारगर साबित होने पर आशंका है।
प्रशासन द्वारा गत समय दिए गए हलफनामा के जवाब में शपथपत्र तैयार किया गया है। उसे प्रेषित करने के लिए समय देने का अनुरोध अदालत से किया गया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश निवेदिता मेहता ने समय प्रदान कर सुनवाई स्थगित कर दी।
2026 में नहीं होगा जलभराव
मनपा के शपथपत्र में आश्वासन दिया गया है कि आगामी मानसून सत्र के दौरान सिटी के किसी भी हिस्से में जलभराव नहीं होगा। मनपा ने इस समस्या से निपटने के लिए निम्नलिखित प्रस्तावित उपायों की जानकारी दी। मनपा ने बताया कि उचित स्थानों पर साइड ड्रेन नालियों का निर्माण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे पैटर्न पर चलें नागपुर मनपा! एक ठेकेदार को 3 से ज्यादा काम नहीं; वसीम खान और अभिजीत झा की बड़ी मांग
KKR में शामिल हुए सौरब दुबे, विदर्भ के ये 6 खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे अपना दम, जानें कौन किस टीम में हुआ शामिल
RSS में होगा बड़ा बदलाव, अब ‘प्रांत’ नहीं ‘संभाग’ के नाम से जाना जाएगा संघ का ढांचा, जानें क्या बदला
मनपा आयुक्त का ‘अल्टीमेटम’! अप्रैल खत्म होने से पहले साफ करें नदियां, लापरवाही पर गिरेगी गाज
जहां नालियां नहीं बन पाएंगी वहां पानी निकालने के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। सड़क के डिजाइन के अनुसार स्टॉर्म वाटर ड्रेन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। सीमेंट सड़कों के कारण जिन घरों में पानी घुसने की समस्या है वहां रीचार्ज पिट और विशेष चेंबर बनाए जाएंगे। मानसून के दौरान 24 बाय 7 इमरजेंसी कंट्रोल रूम और प्रत्येक जोन में रिस्पॉन्स सिस्टम तैयार रहेगा।
31 मई तक सभी कार्य
अदालत का मानना था कि केवल सबमर्सिबल पंपों के भरोसे रहना व्यावहारिक नहीं है। सिटी में कई स्थानों पर पानी जमा होता है, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पंपों की व्यवस्था करना और उन्हें एक साथ तैनात करना एक बड़ी चुनौती होगी। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि मनपा ऐसे स्थायी समाधान खोजे जिससे मानवीय हस्तक्षेप के बिना पानी अपने आप निकल जाए।
अदालत ने मनपा को सख्त हिदायत दी है कि जल निकासी से संबंधित सभी कार्यों को 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। यही निर्देश एनआईटी को भी अपने अधिकार क्षेत्र के कार्यों के लिए दिए गए हैं।
Nagpur high court monsoon waterlogging nmc submersible pump cement road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम नवमी के दिन भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!
Mar 25, 2026 | 05:29 PM‘केडी द डेविल’ के डायरेक्टर का बड़ा बयान, ‘सरके चुनर’ को बताया छोटा मुद्दा, बोले- असली परेशानी LPG की है…
Mar 25, 2026 | 05:25 PMरिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान
Mar 25, 2026 | 05:23 PMदेवेंद्र फडणवीस के तख्तापलट के लिए अशोक खरात के पास गए थे 38 विधायक, जितेंद्र आव्हाड का चौंकाने वाला खुलासा
Mar 25, 2026 | 05:22 PMवर्धा: बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट; बाघिन ‘कैटरीना’ ने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डाला डेरा
Mar 25, 2026 | 05:21 PMमोबाइल पर मिला अपना ही वीडियो और फिर… अशोक खरात मामले में पीड़िता ने बताया उस दिन केबिन में क्या हुआ
Mar 25, 2026 | 05:16 PMबंगाल चुनाव: पहले BJP और अब दो ‘मियां भाइयों’ ने बढ़ाई ममता की टेंशन, ओवैसी-कबीर के गठबंधन से बदला समीकरण
Mar 25, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM














