Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
Maharashtra Weather Heatwave Alert: नागपुर और विदर्भ में भीषण गर्मी का कहर। नागपुर में तापमान 43.4°C के पार, शनिवार को लू की चेतावनी। वर्धा में 44.9°C के साथ येलो अलर्ट जारी।
- Written By: प्रिया जैस
विदर्भ में भीषण गर्मी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Weather Update: नागपुर में चढ़ते तापमान के साथ तेज धूप हलाकान कर रही है। अब शहर में भीषण गर्मी कहर ढाने लगी है। तापमान अब भी 43 डिग्री के ऊपर बरकरार है। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को शहर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ था जो इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन दर्ज हुआ।
गुरुवार को भी तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। भीषण गर्मी का असर सड़कों पर भी दिखने लगा है। दोपहर के वक्त सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नजर आ रही है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 2.6 डिसे अधिक रहा। बुधवार की तुलना में केवल 0.2 डिग्री की कमी आई। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह औसत से 2.3 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों में 0.8 डिसे की कमी आई।
Weather: अन्य जिलों में भी अलर्ट
नागपुर समेत विदर्भ के अन्य जिलों में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि अकोला और अमरावती में 17, 18 और 19 अप्रैल के लिए हीट वेव की चेतावनी दी गई है। वहीं वर्धा में 18 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
वर्धा में 2 दिनों तक लू का येलो अलर्ट
वर्धा जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 अप्रैल को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 17 और 18 अप्रैल को जिले में गर्म हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिनभर तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जब कि गुरुवार का तापमान 44.9 दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।
यह भी पढ़ें –MIM-मुस्लिम लीग और भाजपा आएंगी साथ? आसीनगर जोन का मिनी महापौर चुनाव आज, जानें कौन मारेगा बाजी
मौसम विभाग और प्रशासन ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें और इस दौरान सिर को ढककर रखें तथा अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।
Weather: प्रशासन की सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों को अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का सेवन करने, छांव में रहने और अत्यधिक श्रम वाले कार्यों से बचने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है। बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन कर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
