Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर: हलबा महिला सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति का शंखनाद; एडवोकेट नंदा पराते ने दिया समाज जागृति का मंत्र

  • Author By AJIT TIWARI | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 19, 2026 | 01:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Halba Mahila Sammelan Nagpur: नागपुर में हलबा समाज सांस्कृतिक मंडल के तत्वावधान में आयोजित हलबा महिला सम्मेलन में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभावान महिलाओं और युवतियों का सत्कार किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं आदिम नेता एडवोकेट नंदा पराते ने कहा कि महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में जागृति लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ज्योतिबा फुले के मन की सामाजिक क्रांति की ज्योति को प्रज्वलित रखा जिसके कारण आज महिलाएं इस मुकाम पर हैं।

पराते ने भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के कारण ही महिलाओं को न्याय, समानता और सामाजिक दर्जा प्राप्त हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज की शिक्षित महिलाओं को सामाजिक न्याय और समाज की जागृति के लिए संविधान बचाने के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस

गड़चिरोली: 15 लाख का जलशुद्धिकरण केंद्र बना ‘शो-पीस’, दूषित पानी से गांव में बढ़ी किडनी की बीमारी, मौत का खौफ

‘विखे-पाटिल के बेटी-दामाद ने किया 100 करोड़ का घोटाला’, सांसद निलेश लंके के सनसनीखेज आराेपों से सियासी हड़कंप

भंडारा: मजदूरों के पसीने का पैसा डकार गया सिस्टम? भुगतान के लिए उपसरपंच की भूख हड़ताल जारी

प्रतिभाशाली महिलाओं का हुआ सम्मान

इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से पूजा खड़गी, कनक भगतकर, आकृति सोनकुसरे और सान्वी निनावे को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान स्त्री के रूप में मेरा सामाजिक कर्तव्य विषय पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई जिसमें कई महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसापिंपला नगर पंचायत की अध्यक्ष कीर्ति बडोले और विशेष अतिथि प्रीति कामड़ी थीं।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रेखा निमजे ने रखी। मंच संचालन अंजलि हेडाऊ और आभार प्रदर्शन पुष्पलता बहारघरे ने किया। सफलतार्थ अर्चना हेडाऊ, ममता उमरेडकर, विजया बोकडे, शैलजा रामटेककर, उषा निनावे, अनिता हेडाऊ, तारा खरबीकर, रूपाली खड़गी सहित अनेक महिला सदस्यों ने अथक प्रयास किए।

Nagpur halba mahila sammelan nanda parate advocates for constitutional rights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 12:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.