Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO

Nagpur Gudi Padwa: नागपुर में गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भव्य शोभा यात्रा में शिरकत की। पारंपरिक वेशभूषा और भारी उत्साह के साथ पूरा शहर 'भगवामय' नजर आया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 19, 2026 | 10:47 AM

गुड़ी पड़वा के अवसर पर शोभा यात्रा में पूजा करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis In Nagpur Shobha Yatra: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में आज गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित पारंपरिक शोभा यात्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की और हजारों नागरिकों के साथ उत्सव का आनंद लिया।

केसरिया रंग में रंगा ‘ऑरेंज सिटी’

चैत्र मास के पहले दिन, हिंदू नववर्ष के स्वागत के लिए नागपुर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। संदीप जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य शोभा यात्रा में शहर के कोने-कोने से लोग पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में पहुंचे। ढोल-ताशों की गूंज और लहराते भगवा ध्वजों ने वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।

#WATCH | Nagpur: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis joined thousands of Nagpur residents to celebrate Gudi Padwa and the Hindu New Year. https://t.co/YHZYm6xldf pic.twitter.com/3YqrpLFde1 — ANI (@ANI) March 19, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नया नागपुर प्रोजेक्ट या किसानों से धोखा? 1710 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण का सस्पेंस, अधर में लटका हजारों का भविष्य

हवा में उछल गई बैलगाड़ी, जलगांव की सड़क पर भयानक हादसा, चलती बस ने मारी टक्कर

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, जालना में स्कूल बसों पर RTO की कार्रवाई; 119 वाहनों पर जुर्माना

भंडारा: साकोली के गोवर्धन चौक पुल पर मधुमक्खियों का तांडव, बाल-बाल बचे मासूम-राहगीर, इलाके में दहशत का माहौल

मुख्यमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

शोभा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज गुड़ी पड़वा के पवित्र दिन पर इस शोभा यात्रा का हिस्सा बनकर मुझे अपार खुशी हो रही है। मैं इस अवसर पर सभी भारतीयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। हर साल नागपुर में यह शानदार आयोजन किया जाता है। आप देख सकते हैं कि किस तरह पूरा शहर केसरिया रंग में रंग गया है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति का जश्न मना रहे हैं। यह नजारा वाकई अद्भुत और सुखद है।

#WATCH | Nagpur: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, “I am very happy to be present at this Shobha Yatra today, on the sacred day of Gudi Padwa, the Hindu New Year. I extend my best wishes to all Indians on this occasion. Under the leadership of Sandeep Joshi, a… https://t.co/GtlmCsauDM pic.twitter.com/imnE7gFlCj — ANI (@ANI) March 19, 2026

अभिनेत्री सई ताम्हणकर भी हुई शामिल

गुड़ी पड़वा उत्सव के लिए नागपुर में आयोजित शोभा यात्रा में मराठी अभिनेत्री सई ताम्हणकर भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शामिल हुईं। सई ताम्हणकर एक अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। सई ‘महाराष्ट्रची हास्य जत्रा’ नामक एक मराठी कॉमेडी शो को भी जज भी करतीं हैं।

#WATCH | Nagpur: Maharashtra: Marathi actress Sai Tamhankar also joined the Gudi Padwa festivities alongside Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis. https://t.co/GtlmCsauDM pic.twitter.com/AP2CdAAeUx — ANI (@ANI) March 19, 2026

यह भी पढ़ें:- Hindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग

सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

इस यात्रा में केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को भी झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। महिलाओं ने नौवारी साड़ी पहनकर और पुरुषों ने फेटा (पगड़ी) बांधकर रैलियां निकालीं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। इस दौरान नागपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Nagpur gudi padwa celebration cm devendra fadnavis shobha yatra hindu new year video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2026 | 10:47 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Gudi Padwa
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.