Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजा बख्त बुलंद शाह को मुस्लिम बताकर जमीन हड़पने की साजिश, भाजपा ने वक्फ पर लगाया लैंड जिहाद का आरोप

Gond King Land Dispute Nagpur: नागपुर में गोंड राजा बख्त बुलंद शाह की भूमि पर वक्फ दावे का विवाद गरमाया है। भाजपा ने कब्जे की साजिश का आरोप लगाया। प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग भी की है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 28, 2025 | 10:03 PM

राजा बख्त बुलंद शाह को मुस्लिम बताकर जमीन हड़पने की साजिश (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने आरोप लगाया है कि नागपुर के संस्थापक गोंड राजा बख्त बुलंद शाह को मुस्लिम बताकर वक्फ बोर्ड के माध्यम से जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है। वे गुरुवार को आयोजित प्रेस-वार्ता में बोल रहे थे। तिवारी के अनुसार, वक्फ बोर्ड शहर में गोंड राज परिवार की जमीन पर कब्ज़ा करने के प्रयास में जुटा है। इसे उन्होंने ‘लैंड जिहाद’ बताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रेस-वार्ता में गोंड राज परिवार के वीरेंद्र शाह के साथ आकाश मड़ावी, पवन तिवारी, ललित पवार, विनोद मसराम, संतोष धुर्वे, रोहित कुंबरे और अनिकेत कुंबरे भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि गोंड राजा बख्त बुलंद शाह की समाधि स्थल पर उनके परिवारजनों की भी अनेक समाधियां हैं। 3 एकड़ भूमि पारिवारिक श्मशान भूमि के लिए आरक्षित है, परंतु अब मात्र डेढ़ एकड़ भूमि ही शेष है। दो वर्ष पूर्व जिलाधिकारी ने रानी साहिबा मनोरमा देवी शाह को उसी श्मशान भूमि में दफनाने की अनुमति भी दी थी। इसके बावजूद वक्फ बोर्ड द्वारा उस भूमि पर कब्ज़े का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदू राजा थे बख्त बुलंद शाह

तिवारी ने बताया कि नागपुर त्रिशताब्दी वर्ष के दौरान बख्त बुलंद शाह की प्रतिमा स्थापना को लेकर विरोध हुआ था, परंतु इस मामले में गठित समिति के अध्यक्ष उमेश चौबे ने दस्तावेज़ी प्रमाणों के आधार पर साबित किया कि बख्त बुलंद शाह हिंदू राजा थे। इसके बाद कलेक्टर ने प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी थी।

ये भी पढ़े: फिर बरसेंगे संजय राऊत…सेहत में आया सुधार, इस दिन आएंगे मीडिया के सामने

1912 के पुरातत्व विभाग के दस्तावेज़

उन्होंने बताया कि वर्ष 1912 के पुरातत्व विभाग के दस्तावेज़ों में स्पष्ट उल्लेख है कि यह भूमि गोंड राजा की समाधि है। पुराने 7/12 उतारे में वर्ष 2022 तक जमीन वर्तमान वारिस वीरेंद्र शाह के नाम पर दर्ज थी, जिसके बाद इसे एनआईटी के नाम दर्ज किया गया। आखिव पत्रिका में स्वामित्व दर्ज करने को लेकर वीरेंद्र शाह और एनआईटी के बीच विवाद प्रशासन के विचाराधीन है। तिवारी ने कहा कि एनआईटी द्वारा ही समाधि के सौंदर्यीकरण हेतु 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि दखल देकर यह भूमि गोंड राज परिवार को हस्तांतरित कराई जाए।

Nagpur gond king land dispute waqf claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Waqf Land

सम्बंधित ख़बरें

1

फिर बरसेंगे संजय राऊत…सेहत में आया सुधार, इस दिन आएंगे मीडिया के सामने

2

गुड्धे को सुप्रीम कोर्ट का झटका, चुनावी याचिका खारिज, फडणवीस को राहत

3

मतदाता सूची में दोहरे नामों से मतदाताओं में भ्रम, सांसद वर्षा गायकवाड ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

4

“संविधान सबका है; मतपेटी से आगे जाकर समाज के लिए काम करें”, नीलम गोर्हे ने क्यों कहा ऐसा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.