Gold-Silver Rate: शादी सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी ने मारी तूफानी छलांग, अभी खरीदें या इंतजार?
Gold-Silver Rate Hike: देवउठनी के बाद सोना और चांदी के भाव में भारी उछाल आया है। सोना-चांदी के बढ़ते भाव से शादी सीजन में लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ा है। जानें क्यों बढ़ रहे दाम।
- Written By: प्रिया जैस
सोना-चांदी में भारी उछाल (डिजाइन फोटो)
Gold-Silver Price Today Nagpur: देवउठनी एकादशी के बाद से शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। स्थानीय सराफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ने ऊंची छलांग लगाकर लोगों को एक बार फिर से टेंशन में डाल दिया है।
गुरुवार को सोना जहां एक झटके में 2,900 रुपये उछलकर 1,26,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में पहुंच गया, तो वहीं चांदी भी 7,300 रुपये की ऊंची छलांग लगाकर 1,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले 2 दिनों से सोना और चांदी के भाव बढ़ते चले जा रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में चल रहा था, वहीं चांदी 1,57,800 रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज में चल रही थी।
खरीदारी में हुई बढ़ोतरी
व्यापारियों के अनुसार त्योहारी और शादी के सीजन में निवेशक वर्ग तथा ग्राहकों दोनों की ओर से खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है। मांग बढ़ने से कीमतों में यह वृद्धि दर्ज की गई। सराफा व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है, जिसका सीधा असर स्थानीय बाजारों पर पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
यह भी पढ़ें – US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पार हो गया 22 हजार करोड़ का आंकड़ा
शादी का सीजन फरवरी तक चलेगा, जिससे आने वाले सप्ताहों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि व्यापारी सलाह दे रहे हैं कि जो ग्राहक लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त माना जा सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट का असर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि पूरे महाराष्ट्र में सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है।
