चिता जलाने गए थे, खुद जल गए 5 लोग! एक की मौके पर मौत, नागपुर के वाठोड़ा श्मशान घाट पर मचा हड़कंप
Nagpur Funeral Accident: नागपुर के वाठोड़ा दहनघाट पर चिता में डाले गए डीज़ल से भड़की आग में 5 रिश्तेदार झुलसे। 66 वर्षीय विनोद मुनघाटे की उपचार के दौरान मौत।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Cremation Ground Fire Nagpur: नागपुर के वाठोड़ा दहनघाट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। अंत्यविधि के लिए चिता पर डाले गए डीजल में आग भड़क गई। इससे 5 रिश्तेदार झुलस गए। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत चिंताजनक बताई गई। मृतक कर्वेनगर, वर्धा रोड निवासी विनोद पुंडलिकराव मुनघाटे (66) बताए गए।
जख्मियों में ज्ञानेश्वर गायकवाड़, सोपान गायकवाड़, अशोक मुनघाटे, विट्ठल पसारकर का समावेश है। पुलिस ने विनोद के भांजे साकेत गेडाम की सूचना पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। विगत 15 नवंबर को साकेत की मौसी वाठोड़ा निवासी सुशीलाबाई हरीभाऊ मुनघाटे (83) का निधन हो गया था। शाम 4 बजे उनका शव अंत्यविधि के लिए वाठोड़ा दहन घाट ले जाया गया।
डीजल के कारण उठी जोरदार लपटें
बड़ी संख्या में रिश्तेदार भी वहां उपस्थित थे। शव को अग्नि देने के लिए चिता पर डीजल भी डाला गया था। विनोद सहित अन्य करीबी रिश्तेदार चिता के बगल में ही खड़े थे और अंत्यविधि की प्रक्रिया की जा रही थी। अग्नि देते समय डीजल के कारण जोरदार लपटें उठीं। आस-पास खड़े रिश्तेदारों के कपड़ों में भी आग लग गई। पांचों बुरी तरह झुलस गए। सभी को उपचार के लिए तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
यह भी पढ़ें – नागपुर मेंटल हॉस्पिटल में मधुमक्खियों का हमला, 1 मरीज की मौत, 38 हुए घायल, मची अफरा-तफरी
विनोद बुरी तरह झुलसे थे। उनकी हालत चिंताजनक होने के कारण निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अन्य 3 की स्थिति ठीक होने के कारण उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ज्ञानेश्वर और विनोद का उपचार जारी था। बुधवार को डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। ज्ञानेश्वर की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर वाठोड़ा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।
