FDA की कार्रवाई की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
नागपुर

हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा

Tukaram Mundhe Action: नागपुर में हीरा स्वीट्स के बाद इंदौर नमकीन प्रॉडक्ट्स पर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एफडीए का बड़ा छापा। कारखाने में मिली फफूंद लगी मिठाइयां और भारी गंदगी, फूड लाइसेंस सस्पेंड।

गोरक्ष पोफली

Indore Namkeen Nagpur FDA Raid: महाराष्ट्र के सिंघम कहे जाने वाले तुकाराम मुंढे ने एक बार फिर अपनी कड़क कार्रवाई से सबको चौंका दिया है। नागपुर में हाल ही में प्रसिद्ध हीरा स्वीट्स पर हुई बड़ी कार्रवाई की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि प्रशासन ने एक और नामी प्रतिष्ठान की पोल खोल दी है।

जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एफडीए ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस ताजा कार्रवाई ने शहर के मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा दिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इंदौर नमकीन प्रॉडक्ट्स पर बड़ी कार्रवाई

नागपुर में हाल ही में प्रसिद्ध हीरा स्वीट्स पर रेड के बाद एफडीए की टीम ने कामठी रोड स्थित पीली नदी क्षेत्र में मौजूद इंदौर नमकीन प्रॉडक्ट्स नामक उत्पादन केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां जो दृश्य देखने को मिला, वह बेहद डरावना था। अधिकारियों ने पाया कि वहां बिकने वाली मावा बर्फी और बंगाली मिठाइयों में फफूंद लगी हुई थी। इतना ही नहीं, मिल्क केक, दोडा बर्फी और चेरी जैसे कई खाद्य पदार्थ अपनी एक्सपायरी डेट पार कर चुके थे, यानी वे पूरी तरह आउटडेटेड हो चुके थे।

गंदगी और नियमों की अनदेखी

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता के नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई। कारखाने में चारों तरफ गंदगी का अंबार था और मिठाइयों पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। हैरानी की बात यह है कि चमचम जैसी मिठाइयों की पैकिंग के लिए पुराने और दोबारा इस्तेमाल किए गए टिन के डिब्बों का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा, बिक्री के लिए तैयार पैकेटों पर न तो उत्पादन की तारीख थी, न बैच नंबर और न ही एक्सपायरी डेट का जिक्र था। पुराने और खराब हो चुके भोजन को भी कोल्ड स्टोरेज में जमा करके रखा गया था।

लाइसेंस निलंबित, भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ नष्ट

जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे इस गंभीर खिलवाड़ को देखते हुए एफडीए के सहायक आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से इंदौर नमकीन प्रॉडक्ट्स का फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई के दौरान लगभग 273 किलो खराब खाद्य पदार्थ, जिसकी कीमत करीब 61,800 रुपये आंकी गई है, उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए. एन. खंदारे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नागपुर में अब अस्वच्छता और मिलावट के लिए कोई जगह नहीं है।

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग