तेज धूप का असर? नागपुर में 4 घंटे में 3 जगह आग, दमकल ने पाया काबू; गर्मी के बीच बढ़े हादसे
Nagpur Fire Incidents: नागपुर में बढ़ती गर्मी के बीच 4 घंटे में 3 जगह आग की घटनाएं हुईं, जिनमें वाहन, दुकान और कोयला जलकर खाक हुआ, हालांकि जनहानि नहीं हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर में बढ़ती से आग, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Heatwave Fire: नागपुर शहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 4 घंटों के भीतर शहर में 3 अलग-अलग स्थानों से आग की घटना सामने आई। आग में जलकर वाहन, दुकान और कोल कंपनी में रखा कोयला खाक हो गया। गनीमत रही कि किसी भी हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
अचानक मालवाहन में भड़की आग
पहली घटना टेकानाका में बुद्ध विहार के पास हुई। सुबह करीब 10 बजे सामान से भरे एक मालवाहन में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलने पर सुगतनगर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया, हादसे में मालवाहन और उसमें रखा सामान खाक हो गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: धंतोली अतिक्रमण केस, कोर्ट ने पूछा- कार्रवाई हुई या सिर्फ कागजों में? मनपा से मांगा पूरा हिसाब
Nashik Court Verdict Update: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की बढ़ी मुश्किलें, सातवें मामले में भी 12 मई तक जेल
जलगांव ST बस हादसा, ब्रेक फेल होने से 3 किमी बेकाबू दौड़ती रही बस, 35 घायल
4 राज्यों में जीतना तय, केरल में भी खिलाएंगे कमल, रामदास आठवले का बड़ा दावा
सुलगा कोयले का ढेर
दूसरी घटना जबलपुर रोड पर हुई। यहां सर्वज्ञ जैन की लक्ष्मी कोल नाम कोयले की कंपनी है। दोपहर करीब 12।45 बजे कंपनी में कोयले के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली।
आनन-फानन में दमकल विभाग को जानकारी दी गई। कलमना अग्निशमन केंद्र के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग में जलकर कोयले का डेर खाक हो गया। दमकल विभाग के अनुसार यह आग तेज धूप के कारण लगी।
दुकान जलकर खाक
तीसरी घटना हुड़केपवर थाना क्षेत्र से उजागर हुई। दोपहर 2 बजे हुडकेश्वर रोड स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर: धंतोली अतिक्रमण केस, कोर्ट ने पूछा- कार्रवाई हुई या सिर्फ कागजों में? मनपा से मांगा पूरा हिसाब
तुरंत सक्करदस फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को घटनास्थल की और रवाना किया गया, कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग बुझाई आग में जलकर दुकान में रखें 3 डीप फ्रीजर, 2 फ्रीज, टेबल और कुर्सी समेत अन्य सामान राख हो गया।
