नागपुर में पुरुषों ने वोटिंग में मारी बाजी, 61.25% कुल मतदान, महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत- Report
Nagpur District Voting Report: नागपुर नप–नपं चुनाव में कुल 61.25% मतदान। 2.28 लाख पुरुष और 2.18 लाख महिलाओं ने डाले वोट। ग्रामीण क्षेत्रों में 75–79% तक मतदान दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर जिले में मतदान (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Voting: नागपुर नप एवं नपं के आम चुनाव को लेकर मंगलवार को नागपुर जिले में मतदान हुआ। कई जगह अनियमितताएं पाई गईं तो कई जगह बोगस मतदान की शिकायत दर्ज की गई। कुछ स्थानों का मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया। काफी स्थान पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के 15 नप और 12 नपं सहित कुल 27 स्थानों पर कुल 7,29,822 मतदाताओं में से 4,47,011 मतदाताओं ने मतदान किया।
इनमें पुरुष मतदाता 2,28,186, महिलाएं 2,18,823 तथा अन्य 2 अन्य मतदाता शामिल रहे। कुल मतदान प्रतिशत 61.25% दर्ज किया गया। यह वोट प्रतिशत बेहतर है। बूटीबोरी, डिगडोह देवी, वाड़ी में 53% व कुछ में 60% मतदान कई शहरी इलाकों में मतदान औसत से कम रहा जिसमें बूटीबोरी में कुल 32,247 पंजीकृत मतदाताओं में से 17,151 लोगों ने वोट दिया।
मतदाताओं में दिखा उत्साह
मतदान प्रतिशत 53.19% रहा। डिगडोह देवी में 33,188 में से 17,883 लोगों ने वोट दिया, मतदान प्रतिशत 53.88% रहा। वाड़ी में 59,537 मतदाताओं में से 31,749 लोगों ने वोट दिया। मतदान प्रतिशत 53.33% रहा। काटोल 64.62%, खापा 69.37%, सावनेर 61.67%, उमरेड 67.68%, कन्हान-पिपरी 62.37%, निलडोह 63.38% व येरखेड़ा में 61.88% इन इलाकों में मतदाताओं में अच्छा उत्साह दिखाई दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कलमना APMC के ‘राष्ट्रीय दर्जे’ का रास्ता साफ! सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ दायर याचिका खारिज
नागपुर में नए डीसीपी दीपक अग्रवाल का ‘एक्शन प्लान’; क्राइम ब्रांच ने 5 दिन में की 31 बड़ी कार्रवाइयां
अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
| वर्ग | संख्या |
|---|---|
| पुरुष | 2.28 लाख |
| महिलाएं | 2.18 लाख |
| कुल मतदान | 4.47 लाख |
मोवाड, पारशिवनी, मौदा, मोहपा में 75-79% मतदान
जिले के ग्रामीण व अर्ध-शहरी इलाकों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारशिवनी में सबसे अधिक 79.49% मतदान दर्ज हुआ। मोवाड 77.05%, मौदा 75.83%, मोहपा 75.05%, कोंढाली 75.17% इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
यह भी पढ़ें – शिवसेना के गुंडों को बर्दाश्त…BJP पदाधिकारी के घर पर पथराव, वाहनों की तोड़फोड़, यवतमाल में बवाल!
वहीं अन्य जगहों पर कलमेश्वर-ब्राम्हणी 65.36%, कामठी 59.04%, रामटेक 65.36%, वानाडोंगरी 55.03%, भिवापुर 73.70%, गोधनी रेलवे 55.69%, कांद्री-कन्हान 71.29%, बेसा-पिपला 51.33%, बिडगांव-तिरोडी-पांडुरना 69.76%, बहादुरा 57.48% और नरखेड़ 68.48% मतदान रहा।
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर डाला वोट, कामठी रही सबसे आगे
जिले में नप और नपं के हुए आम चुनाव में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिले में सबसे अधिक महिलाओं ने कामठी में वोट डाला। यहां 25,862 महिलाओं ने मतदान कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुबह से ही केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। कामठी के बाद उमरेड 15,746 और वाड़ी 15,375 ने महिला मतदान के मामले में दूसरा और तीसरा स्थान कायम रखा।
