Operation Thunder: नागपुर में 2 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 57 ग्राम MD और 9 लाख का माल जब्त
Drug Peddler Arrested: नागपुर पुलिस के ऑपरेशन थंडर में 2 ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 57 ग्राम MD, ₹2.55 लाख नकद और 9 लाख का माल जब्त, तीसरा आरोपी फरार।
- Written By: प्रिया जैस
2 ड्रग पैडलर गिरफ्तार (डिजाइन फोटो)
Tajbagh Police Investigation: नागपुर शहर पुलिस के ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत नंदनवन क्षेत्र में एनडीपीएस टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू उर्फ रवीराज रघुवीर बघेल (28) और शुभम शेखर बगड़े (26) के रूप में हुई। दोनों बड़ा ताजबाग निवासी हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और ये लंबे समय से एमडी ड्रग की सप्लाई चेन से जुड़े थे। कार्रवाई के बाद एक तीसरा आरोपी कामठी निवासी वसीम शेख फरार है। पुलिस ने रविराज और शुभम के पास से 57 ग्राम एमडी और 2.50 लाख रुपये नकद समेत 9 लाख का माल जब्त किया। यह कार्रवाई ताजुद्दीन पांडे क्षेत्र, शिवंकर नगर झोपड़पट्टी इलाके में देर रात 2।30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
कार और मोपेड वाहन की जांच में मिला माल
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग एमडी ड्रग की अवैध तस्करी में लिप्त हैं। इस पर एनडीपीएस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास एक कार, एक मोपेड वाहन, मोबाइल फोन, ₹2,55,000 नकद और 57 ग्राम एमडी ड्रग पाउडर मिला। जब्त माल की कुल कीमत लगभग ₹9 लाख बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर को चमकाने की मुहिम, 21 जून तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, खुद मैदान में उतरीं महापौर
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
यह भी पढ़ें – Pench Tiger Reserve: मोगरकसा सफारी का गेट बंद, पर्यटक परेशान, नहीं देख पाएंगे काला पैंथर!
पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी वसीम का नाम बताया तो उसकी भी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसे और भी ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। नागपुर पुलिस आयुक्तालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि शहर को ‘ड्रग फ्री’ बनाने के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।
