Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली में आसमान छू रहा हवाई किराया, मंत्री की चेतावनी बेअसर! यात्रियों की जेब पर पड़ रहा असर

Air Ticket Prices: त्योहारी सीजन में एयरलाइंस कंपनियों ने फिर बढ़ाए किराए। दिवाली पर नागपुर सहित कई शहरों से घर जाने वालों को महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। मंत्री की चेतावनी के बावजूद मनमानी जारी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 21, 2025 | 11:10 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Flight Fare Hike: त्योहारों का सीजन आते ही यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ने लगता है। अपने घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारी सीजन में घर आते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं। इसके लिए यात्रियों को एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी का शिकार होना पड़ता है। त्योहारों को देखते हुए कंपनियां इतना अधिक किराया बढ़ा देती हैं कि लोगों को मजबूरी में महंगी टिकट खरीदनी पड़ती है।

आने के पहले जहां किराये में अनाप-शनाप वृद्धि की जाती है वहीं दिवाली के बाद यहां से वापस जाने के लिए भी किराया बढ़ोतरी कर एयरलाइंस यात्रियों को झटका देने का काम कर रही है।

मंत्री ने एयरलाइंस को दी थी सलाह

नागर विमानन मंत्री ने विमान कंपनियों से त्योहारों के दौरान हवाई किराया उचित रखने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा था लेकिन इन पर कोई असर नहीं होता। हवाई कंपनियों की अपनी अलग ही मनमानी चलती है।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal News: केलापूर ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड में गड्ढे, वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी

Wardha News: दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

मुंबई के बोरीवली नेशनल पार्क में भारी बवाल! अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, इलाके में तनाव

Gondia News: पानी होने के बावजूद सिंचाई संभव नहीं, कई किसान सोलर पंप से वंचित

हवाई किराये पर एक नजर

स्थान तिथि किराया (₹ में)
नागपुर से बेंगलुरु 23 अक्टूबर 10,000 – 14,981
24 अक्टूबर 11,791 – 14,781
25 अक्टूबर 13,700 – 18,615
नागपुर से पुणे 23 अक्टूबर 9,000 – 9,305
24 अक्टूबर 11,615 – 12,665
26 अक्टूबर 18,000 – 18,860
नागपुर से हैदराबाद 23 अक्टूबर 13,738 – 14,912
24 अक्टूबर 14,912 – 17,600
25 अक्टूबर 12,665 – 14,912
26 अक्टूबर 12,665 – 17,600
नागपुर से मुंबई 24 अक्टूबर 8,851 – 14,206
25 अक्टूबर 8,851 – 18,350
26 अक्टूबर 13,156 – 21,451
27 अक्टूबर 21,451

‘सीजनल डिमांड’ के नाम पर लूट

यात्रियों की शिकायतें बढ़ती हैं तो एयरलाइंस इसे ‘सीजनल डिमांड’ का नाम दे देती हैं। हर एयरलाइंस कंपनियों का ऑनलाइन में अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है। किसी का 10,000 रुपये है तो किसी का 21,000 रुपये तक किराया चल रहा है लेकिन यह किराया लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:- अजित पवार की NCP के कई नेता नाराज! डिप्टी सीएम को ऑपरेशन लोटस का डर, मंत्री भरणे को भेजा सोलापुर

कई एयरलाइंन कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर ऑफर भी दे रही हैं लेकिन इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा किराया नागपुर से मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के लिए चल रहा है।

बेस रेट से तीन से चार गुना वसूली

दिवाली त्योहार के दूसरे या तीसरे दिन आईटी कंपनियों में काम करने वाले युवा यात्री पुणे, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए वापस जाते हैं। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने 23 से 27 तारीख तक का किराया 14,781 से लेकर 21,451 रुपये तक कर दिया है। इस तरह एयरलाइंस नागपुर से मुंबई कंपनियां दिवाली के बहाने बेस रेट से तीन से चार गुना तक किराया वसूल रही हैं।

Nagpur diwali flight fare hike airlines overcharging passengers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 11:10 AM

Topics:  

  • Air Flight
  • Airline Companies
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.