- Hindi News »
- Travel »
- Diwali 2025 Travel Airfare And Bus Fare Hike Airlines Overcharging Passengers
दिवाली में घर जाना पड़ेगा महंगा! आसमान छूने लगा हवाई किराया, बस टिकट की कीमत भी बढ़ी
Airfare: दिवाली पर घर जाने वालों का बड़ा झटका लगा है। हवाई किराया आसमान छूने लगा है। कई रूट्स पर टिकट 15 से 20 हजार रुपये तक हो गई है। बस किराये में भी बढ़ोतरी से यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है।
- Written By: आकाश मसने

फ्लाइट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Airfare Hike: अपने घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारी सीजन में घर आते हैं और अपनों के साथ त्योहार मनाते हैं लेकिन उन्हें दिवाली में हवाई सफर करना महंगा पड़ सकता है क्योंकि अभी से ऑनलाइन वेबसाइट में किराया आसमान पर पहुंच चुका है। त्योहार में हवाई के साथ-साथ बस का सफर करना लोगों को महंगा साबित हो सकता है।
त्योहार के समय बढ़ने वाले लोड को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी भी किराये की तरह आसमान पर पहुंच जाती है। इस सीजन में एयरलाइंस कंपनियां किराये में बढ़ोतरी कर यात्रियों को जमकर महंगाई का झटका देती हैं। कई मार्गों पर हवाई यात्रा की टिकट 15,000 से लेकर 20,000 रुपये तक पहुंच गई है।
शुरू हो गई है टिकट बुकिंग
21 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग घर आते हैं। त्योहारों के समय टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोग पहले से ही टिकट बुक कराते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घोटाला: नासिक के 1152 स्कूलों में जांच पूरी, फर्जी उपस्थिति दिखाने के लिए पूर्व छात्रों का लिया सहारा
डॉ. आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, योजना का सीईओ ने शुभारंभ
मीरा-भायंदर की सड़कों पर ‘जॉम्बी’? खौफनाक वीडियो वायरल होने से ड्रग्स रैकेट का शक, पुलिस अलर्ट
दर्यापुर तहसील कार्यालय की लापरवाही, जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिक परेशान
हर एयरलाइंस कंपनियों का ऑनलाइन में अलग-अलग किराया दिखाया जा रहा है। किसी का 15,000 रुपये है तो किसी का 20,000 रुपये तक किराया चल रहा है लेकिन यह किराया लोड बढ़ने पर सीधे बढ़ा दिया जाता है।
दिवाली के मौके पर कई एयरलाइन कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर ऑफर भी लेकर आती हैं। फिर भी यात्रियों को इससे खूब ज्यादा राहत नहीं मिल पाती। समय पर और अधिक किराया बढ़ने की झंझट से लोगों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
डिमांड के अनुसार होता है कम-ज्यादा
सबसे ज्यादा किराया पुणे से नागपुर और मुंबई से नागपुर, हैदराबाद से नागपुर के लिए चल रहा है। ऑनलाइन में किराया भी ऐसा कि सुबह कुछ और तो शाम को कुछ और नजर आता है। सुबह डिमांड अधिक रही तो किराया बहुत ज्यादा और शाम को डिमांड कम हुई तो वही किराया कुछ कम कर दिया जाता है यानी जैसा लोड रहेगा वैसा एयरलाइंस अपना किराया तय करती हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, 74 नगर पंचायतों में महिला बनेंगी मुखिया
कोई यात्री पुणे से नागपुर की दूरी 12,000 में भी पूरी करता है तो किसी को इसके लिए 15,000 से 20,000 रुपये भी खर्च करने के लिए भी मजबूर होना पड़ता है। त्योहार के समय सबसे अधिक लोड बेंगलुरु, पुणे, मुंबई से आने वाला रहता है जिसका बहुत अधिक एयरलाइंस कंपनियों जमकर फायदा उठाती हैं।
लूट मचाने में बस वाले भी पीछे नहीं
दिवाली जैसे त्योहार को देखते हुए पुणे सहित अन्य स्थानों से नागपुर आने वाली ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। सभी हाउसफुल चल रही हैं। त्योहार के समय तो ट्रेनों की टिकट मिलने का कोई चांस ही नजर नहीं आता। इसके चलते लोगों को बस और विमान की यात्रा करना मजबूरी हो जाती है।
इसी मौके का फायदा एयरलाइंस कंपनियों के साथ-साथ बस वाले भी उठाते हैं। त्योहार के दौरान पुणे से नागपुर का किराया 4,510 से 5,542 रुपये ऊपर पहुंच जाता है जो आम दिनों में 800 से 900 रुपये तक रहता है। बस का ऑनलाइन वेबसाइट में दिवाली के पास 17 अक्टूबर का किराया अभी किसी में 5,542 रुपये तो वहीं 18 अक्टूबर का किराया 5,038 रुपये चल रहा है।
Diwali 2025 travel airfare and bus fare hike airlines overcharging passengers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव के बीच ED का बड़ा एक्शन…करोड़ों का कोयला घोटाला और लाला पैड सिस्टम को किया EXPOSE
Apr 15, 2026 | 06:15 PMनूर अहमद के जादुई स्पेल के पीछे था किसका दिमाग? 4 मैचों में तरसे थे विकेट को, फिर ऐसे पलटी बाजी
Apr 15, 2026 | 06:12 PMNADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल
Apr 15, 2026 | 06:02 PMIPL 2026: पर्पल कैप की जंग में बड़ा उलटफेर! इन 2 भारतीय गेंदबाजों ने दिग्गजों को पछाड़कर टॉप पर जमाया कब्जा
Apr 15, 2026 | 05:56 PMघोटाला: नासिक के 1152 स्कूलों में जांच पूरी, फर्जी उपस्थिति दिखाने के लिए पूर्व छात्रों का लिया सहारा
Apr 15, 2026 | 05:55 PM‘सरेंडर का सवाल ही नहीं’; राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अमेरिका को दी सीधी चुनौती, परमाणु मुद्दे पर बढ़ी रार!
Apr 15, 2026 | 05:53 PMAsha Bhosle के निधन पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, जनाई भोसले ने दादी को याद कर शेयर किया वीडियो
Apr 15, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM













