घरों में लगी आग का दृश्य (फोटो नवभारत) 
नागपुर

Nagpur Fire: यशवंत स्टेडियम के पास भीषण आग, एक के बाद एक 4 मकान और 2 गोदाम जलकर खाक

Nagpur Dhantoli Fire News: नागपुर के धंतोली स्थित संगम चॉल में तड़के लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में 4 घर, गोदाम और वाहन जलकर राख हो गए।

आकाश मसने

Nagpur Fire News In Hindi: नागपुर शहर के धंतोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत पटवर्धन ग्राउंड, यशवंत स्टेडियम के पीछे स्थित संगम चॉल में सोमवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते एक के बाद एक 4 मकानों और 2 छोटे गोदामों उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन घरों में रखा सामान और बाहर खड़े वाहन जलकर राख हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4 से 4.30 बजे के बीच जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक एक घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और एक ही कतार में बने 4 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख चॉल के लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद लोग अपनी जान बचाते हुए घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना तुरंत नागपुर शहर के कॉटन मार्केट अग्निशमन केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल और गंजीपेठ अग्निशमन केंद्र से कुल 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पलभर में सब कुछ हुआ राख

अपने घरों को जलता देख लोगों की आंखों से आंसू और मुंह से चीखें निकल रही थीं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती, तब तक घरों के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग में टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, कपड़े, अनाज सहित रोजमर्रा के उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा 2 वाहन और 2 साइकिल भी आग की भेंट चढ़ गए। जिन लोगों के मकान और गोदाम आग की चपेट में आए उनमें योगेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, बसंती सुरेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह संद्दक, मनोज यादव और कांचन पटेल का समावेश है। धंतोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा