नागपुर में नए डीसीपी दीपक अग्रवाल का 'एक्शन प्लान'; क्राइम ब्रांच ने 5 दिन में की 31 बड़ी कार्रवाइयां

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाकर अवैध कारोबार, नशीले पदार्थ, जुआ और वाहन चोरी के मामलों में 41 आरोपियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने 3.69 करोड़ रुपये का माल भी जब्त किया।
New DCP Deepak Agarwal's 'action plan' in Nagpur; Crime Branch carries out 31 major operations in 5 days.
नागपुर पुलिस कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Illegal Activities Accused Arrested: नागपुर शहर में अवैध कारोबार, नशीले पदार्थों की तस्करी, जुआ, ऑनलाइन लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी, वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की टीम ने धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। नवनियुक्त डीसीपी दीपक अग्रवाल के पदभार संभालते ही क्राइम ब्रांच के सभी यूनिट काम पर लग गए हैं।

अग्रवाल ने टीमों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी कोई अवैध धंधा नहीं चलना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को पकड़कर प्रतिबंधक कार्रवाई की जाएगी। सभी टीमों ने 6 से 10 जून के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 31 बड़ी कार्रवाई की। 5 दिनों में 41 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 3.69 करोड़ रुपये का माल भी जब्त किया।

अभियान के दौरान शराबबंदी कानून के तहत 17 कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 42 लीटर हाथभट्टी शराब, 192 लीटर देसी शराब, विदेशी शराब की बोतलें, नकदी तथा अन्य सामग्री जब्त की गई। वहीं ऑनलाइन लॉटरी और जुए के खिलाफ तीन अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कंप्यूटर, सीपीयू, गेमिंग मशीनें, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और नकदी सहित 5.39 लाख रुपये का माल जब्त किया।

सामाजिक सुरक्षा शाखा और नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते ने 6 कार्रवाई को अंजाम देते हुए 150 किलो गांजा और 52 ग्राम एमडी जब्त की। जब्त मादक पदार्थों और अन्य सामग्री की कुल कीमत 1.58 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके साथ ही सीताबर्डी थाना क्षेत्र में स्थित एक हुक्का पार्लर पर छापा मारकर सात ई-सिगरेट, 12 फ्लेवर काट्रिज तथा अन्य सामग्री जब्त की गई। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com