क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ‘स्पाइडर मैन’, 70 वारदातों में नामजद, 3 वारदातों की कबूली
Spider-Man Arrested Nagpur: नागपुर में क्राइम ब्रांच ने 'स्पाइडर मैन' के नाम से चर्चित सेंधमारी करने वाले राम मडड़ावी को गिरफ्तार किया। वह 70 मामलों में नामजद था और 3 वारदातों की कबूली दे चुका है।
- Written By: आंचल लोखंडे
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 'स्पाइडर मैन' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: समूचे विदर्भ में ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से चर्चित सेंधमारी करने वाले अपराधी को गिरफ्तार करने में क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते को सफलता मिली। उसके खिलाफ चोरी और सेंधमारी के 70 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार होने के बाद उसने शहर में की गई 3 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी।
राम उर्फ़ स्पाइडरमैन, दिनेश मडड़ावी (36), कोंढाली के खुर्सापार का रहने वाला है। वह आसानी से किसी भी इमारत में चढ़ जाता है और छोटी-छोटी गैप से दुकान या मकान में प्रवेश करके चोरी कर लेता है। उतनी ही फुर्ती से वह मौके से भागने में भी कामयाब हो जाता है। इमारतों पर चढ़ने और उतरने में उसकी महारत के कारण ही उसे ‘स्पाइडरमैन’ कहा जाता है।
सीसीटीवी फुटेज
नागपुर सहित आस-पास के जिलों में भी वह चर्चित है। पिछले माह महल के गांधीगेट स्थित माधव इलेक्ट्रिकल नामक दुकान से 12 लाख रुपए की चोरी हुई थी। चोर ने इमारत की टेरेस पर चढ़कर टीन की छोटी सी गैप से भीतर प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
सीसीटीवी फुटेज में राम दिखाई दिया। नामजद अपराधी होने के कारण पुलिस ने उसे पहचान लिया, लेकिन वह अपना ठिकाना बार-बार बदल रहा था। सेंधमारी विरोधी दस्ते ने इस गिरफ्तारी में साइबर पुलिस की मदद ली। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
चोरी करने की भी कबूली
राम ने माधव इलेक्ट्रिकल के अलावा सीताबर्डी थाना क्षेत्र के एक घर और अंबाझरी थाना क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने की कबूली दी। कुछ दिन पहले उसने शेगांव में गजानन मंदिर के समीप एक जगह से 2 लाख रुपये चोरी करने की भी कबूली दी।
ये भी पढ़े: Nagpur Elections: प्रभाग-9 में बसपा का किला या कांग्रेस का पलटवार? दांव पर बीजेपी की उम्मीदें
आगे की जांच के लिए उसे कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, एपीआई नितिन चुलपार, पीएसआई राहुल रोटे, हेड कांस्टेबल गणेश बरडे, प्रवीण रोड़े और उनकी टीम शामिल थे।
