नागपुर कांग्रेस में ‘अध्यक्ष’ की रेस तेज! दिल्ली दरबार में 20 अप्रैल को पेश होगी फाइनल लिस्ट, 5 मई को फैसला
Nagpur Congress President: नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का सस्पेंस 5 मई को होगा खत्म। पर्यवेक्षक अरुण यादव और राव दान सिंह 20 अप्रैल को दिल्ली में सौंपेंगे दावेदारों की सूची।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर कांग्रेस के साथ राव दान सिंह (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Congress President Announcement: नागपुर कांग्रेस शहर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष चयन के लिए बीते 5-6 दिनों से केन्द्रीय पर्यवेक्षक सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। प्रक्रिया पूरी हो गई है और जानकारी मिली है कि पर्यवेक्षक शहर व ग्रामीण के दावेदारों की सूची 20 अप्रैल तक दिल्ली दरबार में पेश करेंगे और 5 मई तक कौन अध्यक्ष बनेगा उसके नाम की घोषणा हो जाएगी।
अब किस्मत किसकी खुलेगी यह तभी पता चलेगा। नागपुर शहर पर्यवेक्षक अरुण यादव ने बताया कि शहर में जिन लोगों ने अध्यक्ष पद (Nagpur Congress) के लिए दावा किया है उसकी रिपोर्ट हम जल्द ही केंद्रीय समिति को भेजेंगे। दिल्ली में विशेष राजनीतिक घटनाक्रम न होने पर समिति 15 दिनों में निर्णय लेगी। चर्चा यह है कि सिटी से लगभग 8 से 10 लोगों ने इस पद के लिए फॉर्म भरा है।
जिलाध्यक्ष पद के लिए 6 दावेदार
उधर, जिलाध्यक्ष पद के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक राव दान सिंह ने भी अपनी प्रक्रिया पूरी की। वे भी अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय समिति को पेश करेंगे। जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष पद के लिए विद्यमान अध्यक्ष अश्विन बैस सहित करीब 6 से 7 दावेदार हैं। हिंगना से बाबा आष्टणकर के अलावा और 2-3 ने दावा किया है। यह भी जानकारी है कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मूलक व सुरेश भोयर ने फॉर्म नहीं भरा है जिन्हें दावेदार बताया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन: 2009 का नुकसान होगा पूरा? विदर्भ को वापस मिलेंगी छीनी गई सीटें, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
IIT Bombay Darshan Solanki Case में बड़ा मोड़, सहपाठी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप तय
नागपुर एयरपोर्ट पर कैब वॉर! कड़कती धूप में पैदल चलने को मजबूर यात्री, आखिर कब खत्म होगी हड़ताल?
Vasai Virar में ड्रग्स माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें – नागपुर कांग्रेस में ‘इस्तीफा पॉलिटिक्स’: नितिन राउत के तेवरों के आगे झुके केतन ठाकरे, पद त्यागा!
पटेल बने राकां संगठन सचिव
NCP शरद पवार पार्टी में सोहेल पटेल को संगठन सचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं उन्हें गोंदिया-भंडारा जिले के निरीक्षक पद की जम्मेदारी भी सौंपी गई है। पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे की उपस्थिति में उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शब्बीर विद्रोही अफजल फारूक, श्रीकांत घोघरे भी उपस्थित थे। पटेल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। राजू सिंह चौहान, चंद्रशेखर पाटिल, शरद साहू, बलराम मनुजा, किरण दीदशे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
