नागपुर: छत्रपति चौक पर निजी ट्रैवल्स की ‘दादागिरी’, अवैध बस स्टैंड से लगा रहता है घंटों जाम, प्रशासन मौन
Chatrapati Square Traffic Jam: वर्धा रोड के छत्रपति चौक पर निजी ट्रैवल्स की अवैध बस कतारों से जाम, अराजकता और पैदल यात्रियों की परेशानी बढ़ी है, प्रशासन कार्रवाई में नाकाम दिख रहा है।
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Private Travels Illegal Parking (सौ. नवभारत)
Nagpur Private Travels Illegal Parking News: निजी ट्रैवल्स बसों ने शहर से बाहर जाने वाली सड़कों, चौराहों पर अवैध बस स्टैंड बना रखा है। वर्धा रोड के छत्रपति चौक पर तो इनकी दादागिरी खुलेआम चल रही है। देर शाम से रात 11 बजे तक इस ट्रैफिक भरे चौराहे पर विविध ट्रैवल्स बसों की एक के पीछे एक कतारें लगती हैं। यहीं से वे सवारियां भरते हैं। चौराहे पर ये बसें आधा-आधा घंटे खड़ी रहती हैं जिससे सड़क पर एक कार निकलने लायक ही जगह बचती है। अगर पीछे से कोई एसटी या सिटी बस या ट्रक वगैरह आ जाए तो उन्हें निकलने को जगह ही नहीं रहती।
जब चौराहे से सिग्नल छूटता है तो वाहन निकल नहीं पाते और जाम की स्थिति बन जाती है। कर्कश हार्न बजना शुरू होता है। कुछ महीने पूर्व पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कड़ी कार्रवाई हुई थी। सीपी ने ट्रैवल्स वालों की बैठक लेकर उन्हें के बाहर से बसें संचालित करने का निर्देश दिया था। कुछ दिन ही सबकुछ ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे अब हालात ‘जैसे थे’ हो गए हैं।
सिटी में प्रशासन पर ट्रैवल्स संचालक भारी पड़ गये, यह शहर की जनता देख रही है। चौक पर ट्रैवल्स बसों के यात्रियों को छोड़ने के लिए परिजन कार से आते हैं। वे भी चौराहे से लेकर मेट्रो स्टेशन तक रोड के किनारे कारें पार्क करते हैं। सवारियां छोड़ने वाले ऑटो का भी जमघट यहां लगता है। सवारियों की भीड़ देखकर यहां – पर अब खानपान के ठेले भी बड़ी संख्या में लगने लगे हैं। इन्हें हटाने की जरूरत न ही मनपा प्रशासन समझ रहा है और न ही ट्रैवल्स वालों पर पुलिस का ट्रैफिक विभाग – ही कार्रवाई कर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
अवैध निर्माण पर स्टे देने से नागपुर हाई कोर्ट नाराज, राज्य सरकार को फटकार, पूछा- किस अधिकार से लगाई रोक
रक्षा आत्मनिर्भरता को बड़ी मजबूती; सोलर इंडस्ट्रीज ने तैयार किया ब्रह्मोस मिसाइल का 100वां स्वदेशी बूस्टर
स्नेहनगर बस स्टॉप पर अलग कब्जा छत्रपति चौक के ठीक आगे कुछ ही दूरी पर स्नेहनगर बस स्टॉप पर भी अब ट्रैवल्स
की कतारें लग रही हैं। ट्रैवल्स के कर्मचारी यहीं गुमटियों में बैठकर टिकटें काटते रहते हैं। कई बार इनके बीच भी सवारियों को लेकर विवाद होते रहता है। किसी दिन गंभीर वारदात हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? चंद्रपुर व इस दिशा में जाने वाली सारी निजी बसें यहां सवारियां भरने के लिए रुकती हैं। एसटी की बसें भी रुकती हैं क्योंकि यह स्टॉप है। अब तो छत्रपति चौक से लेकर आगे 3-4 सौ मीटर तक आपाधापी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें:- नागपुर: मास्टर प्लान में एथलेटिक्स ट्रैक को ‘साइड ट्रैक’ करने पर उठे सवाल, खिलाड़ियों में नाराजगी
फुटपाथ पर कर रहे पार्किंग, लोगों को हो रही परेशानी
छत्रपति चौक के फुटपाथ पर ट्रैवल्स यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। कुछ लोग दोपहिया वाहन भी फुटपाथ पर चढ़ाकर रख रहे हैं, खानपान के ठेले कब्जा कर चुके हैं। नगर प्रशासन ने यहां फुटपाथ के नीचे कार पार्किंग की व्यवस्था की है लेकिन पार्किंग की नहीं जा सकती क्योंकि ट्रैवल्स बसों का यहां जमावड़ा लगाया जाता है। संबंधित विभाग के कर्णधारों को यह अव्यवस्था नजर नहीं आ रही जो आश्चर्य की बात है।
