-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mankapur Sports Hub Master Plan Controversy Athletics Synthetic Track Ignored
नागपुर: मास्टर प्लान में एथलेटिक्स ट्रैक को ‘साइड ट्रैक’ करने पर उठे सवाल, खिलाड़ियों में नाराजगी
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Sports News: मानकापुर स्पोर्ट्स हब के मास्टर प्लान में एथलेटिक्स की अनदेखी पर सवाल। वॉर्मअप एरिया में अन्य खेलों के मैदान बनाने और तकनीकी राय न लेने से स्थानीय खिलाड़ियों और संघ में भारी रोष।

मानकापुर स्पोर्ट्स हब का मास्टर प्लान (सौ. नवभारत)
Nagpur District Athletics Association: मानकापुर स्पोर्ट्स हब का मास्टर प्लान शहर के खेल ढांचे को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, सॉफ्टबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम इस प्रोजेक्ट को महत्वाकांक्षी बनाते हैं लेकिन इसी मास्टर प्लान को लेकर अब कुछ महत्वपूर्ण सवाल भी सामने आने लगे हैं,
खासतौर पर एथलेटिक्स को लेकर। मास्टर प्लान का अध्ययन करने पर यह सामने आ रहा है कि सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को साइड ट्रैक कर दिया गया है। इसे मुख्य योजना से अलग कर रिडेवलपमेंट के तहत शामिल करने की बात कही जा रही है। यह सवाल उठ रहा है कि जब अन्य खेलों के लिए नए स्टेडियम एक साथ विकसित किए जा रहे हैं, तो एथलेटिक्स जैसे बुनियादी खेल को अलग क्यों रखा गया है।
जगह में कटौती का मुद्दा
मौजूदा योजना के अनुसार, एथलेटिक्स के लिए आरक्षित क्षेत्र पहले की तुलना में कम होता दिखाई दे रहा है।
इतना ही नहीं, ट्रैक के आसपास अभ्यास और वार्मअप के लिए जो सीमित जगह उपलब्ध थी, वह भी अब खत्म होती प्रतीत हो रही है। इन स्थानों पर खो-खो के दो मैदान, बास्केटबॉल के दो कोर्ट और कबड्डी के दो ग्राउंड बनाए जा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
सबसे बुनियादी खेल पर सवाल
एथलेटिक्स को सभी खेलों की आधारशिला माना जाता है। शहर में भी देखा जाए तो सबसे अधिक पदक एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ही आते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े स्पोट्र्स हब में एथलेटिक्स को पर्याप्त स्थान न मिलना स्वाभाविक रूप से सवाल खड़ा करता है। स्थानीय धावकों और खिलाड़ियों के बीच इसको लेकर निराशा का माहौल भी देखा जा रहा है।तकनीकी राय ली गई या नहीं?
सूत्रों के अनुसार, मास्टर प्लान में शामिल विभिन्न स्टेडियमों के मापदंड तय करते समय न तो किसी तकनीकी समिति से विस्तृत परामर्श लिया गया और न ही संबंधित खेल संघों की राय को औपचारिक रूप से शामिल किया गया। अगर यह सही है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या बनने वाले स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतर पाएंगे?
ये भी पढ़ें:- ईरान-इजराइल युद्ध की तपिश नागपुर तक: खाड़ी देशों में फंसे अपनों की चिंता, जिला प्रशासन ने शुरू की हेल्पलाइन
अब अधिकारियों ने मामले में साध ली चुप्पी
इस पूरे मामले में एक और पहलू ध्यान खींच रहा है। स्पोर्ट्स हब से जुड़े स्थानीय अधिकारी अब मीडिया के सवालों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया जा रहा और वाट्सएप पर संदेश देखने के बावजूद प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। यह चुप्पी भी अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है।
खिलाड़ियों की प्राथमिकता को ध्यान रखना होगा
मानकापुर स्पोर्ट्स हब निश्चित रूप से शहर के खेल विकास के लिए एक बड़ा कदम है, लेकिन योजना का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। क्या एथलेटिक्स को पर्याप्त प्राथमिकता मिलेगी? क्या खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान में बदलाव होंगे? – सिंथेटिक ट्रैक का पुनर्विकास कर इसे किस लेवल का बनाया जाएगा? इन सवालों के जवाब आने वाले समय में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की दिशा तय करेंगे।
एथलीट के वार्मअप के लिए आरक्षित रहे जगह
नागपुर जिला एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ सह सचिव सिंथेटिक रामचंद्र वाणी ने बताया की ट्रैक परिसर के कंपाउंड में खाली जगह जो कि वॉर्मअप एरीना के तहत उपयोग में लायी जाती है वहां पर नए रिन्यूएशन प्लान में खो-खो, कथड्डी और बास्केटबॉल के लिए आरक्षित की हुई दिखाई देती है। यह जगह एथलीट के वॉर्मअप के लिये ही आरक्षित रखी जाए। वहां अन्य खेलों के मैदान न हों।
साथ ही ट्रैक को जाली वाला कंपाउंड होना अत्यंत आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में टॉयलेट और चेंजिंग रूम की भी आवश्यकता है। फ्लड लाइट के निर्माण से ट्रैक और फील्ड इवेंट डे-नाइट लिये जा सकते हैं,
Nagpur mankapur sports hub master plan controversy athletics synthetic track ignored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
Aug 04, 2026 | 10:58 AMएयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Aug 04, 2026 | 10:54 AMगोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
Aug 04, 2026 | 10:51 AMAgra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Aug 04, 2026 | 10:50 AM‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता
Aug 04, 2026 | 10:47 AMनवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Aug 04, 2026 | 10:45 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से लौटे भारतीय बॉक्सरों का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से गूंजा माहौल
Aug 04, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













