

Highlights:
ChatGPT की मदद से MBBS की फर्जी डिग्री का प्रमाणपत्र तैयार करने का नागपुर में खुलासा।
पुलिस के अनुसार, सुमंत सावरकर ने चंदा वानखेड़े को कथित तौर पर 60 हजार रुपए लेकर प्रमाणपत्र दिया।
फर्जी प्रमाणपत्र पर किसी दूसरे डॉक्टर का मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किया गया था।
GMC में आंतरिक सत्यापन के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच से फर्जीवाड़ा सामने आया।
Nagpur Fake Doctor Case: एआई एप्लीकेशन चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर एमबीबीएस की फर्जी डिग्री का प्रमाणपत्र तैयार किया जा सकता है। इसका चौंकाने वाला मामला नागपुर में सामने आया है। जीएमसी में फर्जी डॉक्टर बनकर 6 महीने तक नौकरी करने वाली चंदा वानखेड़े के मामले की जांच में यह खुलासा हुआ। मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र चलाने वाले सुमंत सावरकर ने चैटजीपीटी की मदद से एमबीबीएस का फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर चंदा को दिया था।
इसके लिए उसने चंदा से 60,000 रुपए लिए थे। खास बात यह है कि इस प्रमाणपत्र पर किसी दूसरे डॉक्टर का मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज किया गया था। अजनी पुलिस की पूछताछ में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने वाले आरोपी का नाम सुमंत सावरकर (42) और फर्जी डॉक्टर महिला का नाम चंदा वानखेड़े है। दोनों अजनी पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिनचंद्र राजकुमार ने अपने हाथ में ली। शुरुआत में चंदा पूछताछ के दौरान जानकारी देने से बच रही थी। हालांकि पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने बताया कि सुमंत सावरकर से 50,000 रुपए देकर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करवाया था। इसके बाद पुलिस ने सुमंत को हिरासत में लिया, पूछताछ में उसने बैटजीपीटी की मदद से एमबीबीएस की फर्जी डिग्री का प्रमाणपत्र तैयार कर चंदा को देने की बात कबूल की। सुमेत मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र बलाता है।
जीएमसी प्रशासन की ओर से आतरिक सत्यापन के दौरान चंदा के मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई। यह नबर किसी दूसरे डॉक्टर के नाम पर दर्ज होने की बात सामने आने के बाद प्रशासन का संदेह गहरा गया। आगे की जांच में उसकी एमबीबीएस डिग्री का प्रमाणपत्र और अंतिम वर्ष की अंकसूची भी फर्जी पाई गई। इसके बाद मेडिकल के डीन ने अजनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चंदा ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने का दावा करते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसी) में डॉक्टर की नौकरी हासिल की थी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संचालनालय, मुंबई की ओर से उसकी नियुक्ति की सिफारिश की गई थी। 2 खुला प्रवर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित पद पर शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में उसकी 364 दिनों के लिए अस्थायी नियुक्ति की गई थी।
नौकरी हासिल करने के लिए चंदा ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नासिक से उक्त डिग्री प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज पेश किए थे। इनमें डिग्री प्रमाणपत्र, अंतिम वर्ष की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र, अस्थायी डिग्री प्रमाणपत्र और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण प्रमाणपत्र शामिल था। इन दस्तावेजों के आधार पर वह करीब 6 महीने तक जीएमसी में डॉक्टर के रूप में कार्यरत रही।