नागपुर में बिजली ट्रिपिंग से जलापूर्ति प्रभावित, नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर 112 बार बिजली गुल

Nagpur Water Supply: नागपुर में नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर बार-बार बिजली ट्रिपिंग से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहर की करीब 65 प्रतिशत जलापूर्ति इसी स्टेशन से होती है।
nagpur navegaon khairi pumping station power tripping water supply
नागपुर जलापूर्ति(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर की कुल जलापूर्ति का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन से आता है।

  • जुलाई से सितंबर के दौरान जल शुद्धिकरण और पंपिंग स्टेशनों पर 112 बार बिजली ट्रिपिंग दर्ज हुई।

  • बिजली ट्रिपिंग के बाद जलापूर्ति सामान्य होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

  • समस्या के स्थायी समाधान के लिए 132 केवी का स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है।

Navegaon Khairi Pumping Station: नागपुर शहर की जीवनरेखा माने जाने वाले नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग के कारण शहर में जलापूर्ति व्यवस्था चरमराने की जानकारी कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा ने मनपा की आम सभा के दौरान सदन में रखी।

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जलापूर्ति पर पड़ने वाले असर पर सदन का ध्यानाकर्षित किया। प्रशासन का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करते हुए आगाह किया कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गाए, तो आने वाले समय में शहर को गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर की कुल जलापूर्ति का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन से ही आता है।

nagpur navegaon khairi pumping station power tripping water supply
पुणे में सजा बाल साहित्य का मंच, ग्रंथदिंडी से गूंजा कोथरूड, दिग्गजों ने की शिरकत

4-5 घंटे तक ठप रहती है आपूर्ति

सदन में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों को प्रस्तुत करते हुए झा ने कहा कि जुलाई से सितंबर के दौरान जल शुद्धिकरण व पंपिंग स्टेशनों पर कुल 112 बार विद्युत ट्रिपिंग दर्ज की गई। मनसर से नवेगांव सौरी तक आने वाली ओवरहेड केबल घने जंगलों, नहरों और दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जिसे प्रशासन द्वारा ट्रिपिंग का मुख्य कारण बताया जा रहा है। एक बार ट्रिपिंग होने के बाद जलापूर्ति को सामान्य स्तर पर बहाल करने में 4-5 घंटे का समय लग जाता है। इसका सीधा प्रभाव शहर के स्लम बेल्ट सहित विभिन्न इलाको में कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति के रूप में देखने को मिल रहा है।

132 केवी स्वतंत्र उपकेंद्र का प्रस्ताव

विपक्ष और सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर महापौर ने स्वयं संज्ञान लेते हुए तीन महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं, जिसमें सत्तापक्ष नेता, जलप्रदाय समिति के अध्यक्ष, मनपा आयुक्त और महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, वर्ष भर में लगभग 70 प्रतिशत ट्रिपिंग की घटनाएं दर्ज होती हैं। इस समस्या को आम नागरिकों की विद्युत लाइन से अलग (आइसोलेट) करने के लिए 132 केवीए का एक स्वतंत्र विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है।

nagpur navegaon khairi pumping station power tripping water supply
नागपुर-दादाधाम एक्सप्रेस फिर होगी शुरू, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; विदर्भ और खानदेश के यात्रियों को राहत

8-9 माह बाद भी ठोस नीति नहीं

उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने तत्कालीन आयुक्त और महापौर के समक्ष लगभग 8-9 महीने पहले भी यह मुद्दा उठाया था। इसके बावजूद अब तक केवल बैठकों और प्रारंभिक चर्चाओं तक ही मामला सीमित रहा है। महावितरण (एमएसईडीसीएल) और मनपा प्रशासन के बीच महीनों से विचार-विमर्श चलने पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए इसे केवल विभागीय स्तर पर न छोड़कर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करने की मांग की।

सर्वे अंतिम चरण में, निधि की नहीं कोई कमी

आयुक्त के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन की अलाइनमेंट के लिए संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा तकनीकी सर्वे अब अंतिम चरण में है, नई तकनीक के कारण इस उपकेंद्र के लिए मात्र एक से दो एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।

यदि सरकारी जमीन उपलब्ध होती है तो वह निःशुल्क मिलेगी, अन्यथा आवश्यक निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी होते ही महावितरण को आवश्यक राशि तत्काल जारी कर दी जाएगी और इस परियोजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।