मनपा चुनाव को लेकर एनसीपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रचार को मिलेगी रफ्तार; विकास का उठाया मुद्दा
Water Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में एनसीपी (अजित पवार गुट) ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रणनीति तय की है। प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि विकास घोषणापत्र में पानी की समस्या सर
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
NCP Ajit Pawar Group: छत्रपति संभाजीनगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में कहा कि राज्य में एनसीपी गठबंधन में है। लेकिन हर शहर की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। इसी के अनुसार चुनावी रणनीति तय की जा रही है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है। तटकरे ने कहा कि एनसीपी का विकास घोषणापत्र जनता के सामने रखा गया है। जिसमें सबसे बड़ा फोकस पानी की समस्या पर है। पार्टी विकास को लेकर पूरी तरह वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर का पर्यटन इतिहास समृद्ध है। यदि पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएं तो शहर में बड़े पैमाने पर पर्यटन बढ़ सकता है। सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के दौरान पानी के मुद्दे को लेकर कई बार सदन में आवाज उठाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं
पुणे से जुड़े राजनीतिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए तटकरे ने कहा कि चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। लेकिन इससे राजनीतिक कटुता नहीं बढ़नी चाहिए, राजनीति में मतभेद स्वाभाविक है और चुनाव के बाद सभी को साथ बैठकर संवाद करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर मनपा चुनाव में शिवसेना आक्रामक, उद्धव ठाकरे की भव्य जनसभा; भाजपा–शिंदे गुट पर साधा निशाना
एनसीपी नेता अजित पवार के बयान पर तटकरे ने स्पष्ट किया कि उनका बयान भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि गलत प्रवृत्तियों के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रचार तेज होता है। वैसे-वैसे टीका-टिप्पणी भी बढ़ती जाती है। पुणे में एक साथ चुनाव लड़ने के बयान को उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला बताया।
