नागपुर बीजेपी में भूचाल! डेहनकर-अग्रवाल समेत 32 नेताओं को तिवारी ने पार्टी से किया बाहर, देखें लिस्ट
Nagpur BJP Suspension 32 Members List: नागपुर बीजेपी ने अनुशासनहीनता पर 32 सदस्यों को 6 साल के लिए निलंबित किया। विनायक डेहनकर और सुनील अग्रवाल जैसे बड़े नाम शामिल।
- Written By: प्रिया जैस
दयाशंकर तिवारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Dayashankar Tiwari action on rebels: पार्टी विरोधी कार्यकलाप करने वाले पूर्व नगरसेवकों और पदाधिकारियों को शहर भाजपा ने 6 वर्षों के लिए पार्टी ने निलंबित कर दिया। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने यह कार्रवाई की। निलंबित किये जाने वालों में पूर्व नगरसेवक सुनील अग्रवाल, सुनीता महल्ले सहित पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर के पति विनायक डेहनकर का समावेश है।
दयाशंकर तिवारी ने कहा कि महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन और पार्टी निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके बावजूद जो कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में काम कर रहे हैं या स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे सदस्यों को पार्टी अनुशासन भंग करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 वर्षों के लिए निलंबित करती है। इस कार्रवाई के तहत कुल 32 सदस्यों को पार्टी से निलंबित किया गया है।
इनका है समावेश
जिन्हें निलंबित किया गया है उनमें सुनीता महल्ले, देवराज वासनिक, नसीमा बानो, सचिन खोब्रागडे, सुरेश टेंभरे, महेंद्र गुप्ता, पुष्पा किरपाने, रुणाल चौहान, सुनील अग्रवाल, विनायक डेहनकर, धीरज चव्हाण और अक्षय ठवकर, प्रकाश घाटे और पापा यादव, विशाल लारोकर, शुभम मौदेकर, सुलोचना कोवे और राकेश भनारकर का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
यह भी पढ़ें – मैं PM बना तो…‘तर्री-पोहा विद देवाभाऊ’ में बिंदास बोले फडणवीस, कहा- विकास का ‘निबंध’ रोज लिखता हूं
वहीं रविशंकर कुंभारे, दशरथ मस्के, आशीष भुते, नंदिनी भुते, टेकचंद सोनबोईर, नंदू अहीर, रेणु गेंडरे, शुभम पडोले, राजू घोसे, सुनील मानापुरे, सोनाली घोडमारे, दीपक चौधरी, आसावरी कोठीवान और सुनील मानेकर पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।
दयाशंकर तिवारी ने स्पष्ट किया कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। चुनाव के समय पार्टी का आदेश अंतिम होता है। जो कोई भी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के लिए काम नहीं करेगा या पार्टी के विरोध में गुप्त गतिविधियां करेगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
