नागपुर में फैला बर्ड फ्लू का खतरा! सेमिनरी हिल्स में मिला जानलेवा H5N1 वायरस, अलर्ट पर पूरा शहर
Bird Flu Nagpur: नागपुर के सेमिनरी हिल्स में बर्ड फ्लू की पुष्टि! H5N1 वायरस मिलने से 1 किमी का दायरा सील। 21 दिनों तक चिकन और अंडों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में बर्ड फ्लू (सौजन्य-सोशल मीडिया)
H5N1 Virus Seminary Hills: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान आनंदनगर, भोपाल और रोग जांच विभाग, पुणे ने सूचित किया है कि सेमिनरी हिल्स, वायु सेना क्षेत्र स्थित केंद्रीय अंडा प्रजनन केंद्र से लिए गए मुर्गियों के नमूनों में एच-5एन-1 एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) वायरस की पुष्टि हुई है।
अतः इस केंद्र के 1 किलोमीटर के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और 9 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन इटनकर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। त्वरित कार्रवाई बल को प्रभावित क्षेत्र में सभी मुर्गियों, उनसे संबंधित खाद्य पदार्थों और अंडों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने का आदेश दिया गया है।
1 किलोमीटर के दायरे में निर्मित क्षेत्र को कीटाणुरहित करने की अनुमति दे दी गई है और अगले 21 दिनों के लिए उक्त क्षेत्र में मुर्गियों, अंडों, पक्षी आहार की बिक्री और खरीद, परिवहन बाजारों, मेलों और प्रदर्शनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में सभी प्रकार के पक्षियों के परिवहन पर रोक लगाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
यह भी पढ़ें – Shalarth ID Scam: 632 शिक्षकों के शालार्थ आईडी रिकॉर्ड गायब; फर्जीवाड़े से हिली सरकार, वैधता पर उठे सवाल
मुर्गियों की दुकानें और बाजार बंद
निगरानी क्षेत्र में मुर्गियों की बिक्री करने वाली दुकानों और मुर्गियों के बिक्री बाजार को बंद करने का आदेश दिया गया है। रोग के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए जिला पशु पालन उपायुक्त, सहायक पशु पालन आयुक्त, जिला पशु चिकित्सा अस्पताल और मनपा आयुक्त को केंद्रीय अंडा प्रजनन केंद्र, सेमिनरी हिल्स में दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यवाही के आदेश हैं। अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए उन्हें तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
