नागपुर के बिडगांव में भीषण आग: 5 गैस सिलेंडरों में विस्फोट, 8 गोदाम जलकर राख, दमकल की 6 टीमों ने पाया काबू
Nagpur Fire News: नागपुर के बिडगांव में सोमवार सुबह भीषण आग से 8 गोदाम जलकर खाक हो गए, 5 गैस सिलेंडरों के धमाकों ने आग को विकराल बनाया, जिसे 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Fire ( Source: Social Media )
Nagpur Nagar Panchayat News: नागपुर बहादुरा नगर पंचायत क्षेत्र के बिडगांव के डंपिंग यार्ड के समीप सोमवार को सुबह भीषण आग लगने की घटना घटी जिसमें 8 विविध गोदाम जलकर पूरी तरह खाक हो गए और सामग्री जलकर नष्ट हो गयी। आग सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एक फोम के गोदाम में लगी और तेजी से पास के कबाड़ गोदामों तक फैल गई।
इस दौरान करीब 5 गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। यह घटना भांडेवाड़ी के पास स्थित बिडगांव में हुई जहां जयेश रामपाल शाहू और तुषार शाहू के स्वामित्व वाले करीब 18 टिन शेड गोदाम अलग-अलग व्यापारियों को किराये पर दिए गए हैं।
“ इनमें से 8 गोदामों में रखा स्टेशनरी सामान, स्पेयर पार्ट्स, एल्युमिनियम स्लाइडिंग खिड़किया, सूती धागा और प्लाईवुड का गोदाम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में एक मालवाहक ऑटो भी आ गया जो एक कबाड़ गोदाम में खड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
यह भी पढ़ें:-नागपुर: विदर्भ की आवाज बुलंद करेगा नया हाइ-टेक विधानभवन; 1 ही इमारत में दोनों सदन, जानें क्या है पूरा मामला?
4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
सूचना मिलते ही नागपुर महानगरपालिका के कलमना, वाठोडा, लकड़गंज, सक्करदरा, सुगतनगर, सिविल लाइंस इन 6 फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
बहादुरा नगर पंचायत और मिहान से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य गोदामों तक फैलने से रोक लिया।
