Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परीक्षा बनी मजाक! सर्वर फेल होने से भड़के छात्र, वैनगंगा कॉलेज में पुलिस ने संभाला मोर्चा

B.Ed CET Nagpur: नागपुर के वैनगंगा कॉलेज में बीएड सीईटी परीक्षा रद्द! लगातार दूसरे दिन सर्वर डाउन होने पर छात्रों का हंगामा। अब इस केंद्र पर नहीं होगी परीक्षा, जानें नई अपडेट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 29, 2026 | 12:30 PM

वैनगंगा कॉलेज में हंगामा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

CET Cell Server Issue: बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ली जा रही सीईटी परीक्षा में तकनीकी खराबी के चलते दूसरे दिन भी वैनगंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट केंद्र में छात्रों ने हंगामा किया। काफी देर तक सर्वर में सुधार नहीं होने के बाद शनिवार की भी परीक्षा रद्द कर दी गई। सीईटी सेल ने स्पष्ट किया है कि अब इस केंद्र पर परीक्षा नहीं ली जाएगी।

दरअसल, सीईटी सेल ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी ‘अस्नस्फ्रा’ और ‘इडुस्पार्क’ नामक एजेंसियों को दी है। शुक्रवार को छात्र केंद्र में बैठे रहे, लेकिन सर्वर में खराबी के चलते परीक्षा ही नहीं हो सकी। शनिवार को दोपहर की शिफ्ट में जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो वही स्थिति बनी हुई थी। एक ओर गर्मी और दूसरी ओर परीक्षा को लेकर अस्पष्टता के चलते छात्रों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

इस बीच छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से कोई गड़बड़ी नहीं हुई। सर्वर में खामियों को संबंधित एजेंसियों द्वारा समय पर सुधारा नहीं जा सका। इस बीच मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। दूर-दूर से परीक्षा देने आये छात्रों को दूसरे दिन भी निराश होकर लौटना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी

बारिश अलर्ट, नागपुर के उमिया इंडस्ट्रियल एस्टेट में जलभराव का खतरा; व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कॉमेडी से ज्ञान तक, दूरदर्शन नेशनल पर लौटेगा पारिवारिक मनोरंजन पैकेज, KBC बनेगा आकर्षण

नागपुर फल बाजार में आम की मांग कमजोर, मौसम ने बिगाड़ी मिठास; व्यापारियों की बढ़ी चिंता

विश्वसनीयता पर उठे सवाल

छात्रों ने बताया कि एक तो परीक्षा केंद्र सिटी से बाहर दिया गया है तो दूसरी ओर धूप की वजह से पहले से ही वे सब परेशान हैं। परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में होना तय था, तो फिर एजेंसियों को पहले ही टेस्टिंग कर सुधार करना चाहिए था। तैयारी कर परीक्षा देने आये थे।

यह भी पढ़ें – यवतमाल का वो ‘खरात बाबा’, जिसके चरणों में झुकती थी दिल्ली की सत्ता! सांसद बनने निकला था, पहुंच गया जेल

सीईटी सेल ने विविध एजेंसियों को ठेका देकर परीक्षा की विश्वसनीयता को ही मजाक बनाकर रख दिया है। इस बीच सीईटी सेल की ओर से परिपत्रक जारी कर बताया गया कि तकनीकी कारणों से परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब इस केंद्र पर होने वाली सभी सीईटी परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है।

संबंधित परीक्षार्थियों को नए परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय की जानकारी उनके पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना संशोधित प्रवेश पत्र लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड करें। अधिक जानकारी और आगामी अपडेट के लिए अपने पंजीकृत ईमेल और मोबाइल संदेशों को नियमित रूप से जांचते रहें।

Nagpur bed cet exam cancelled wainganga college server issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 12:30 PM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.