अथर्व हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, नागपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला सच
Atharva Nanore Murder Case: अथर्व नानोरे हत्याकांड का पर्दाफाश! नागपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। कर्ज और पैसों के लालच में मासूम का अपहरण कर की थी हत्या। CCTV से मिला कातिलों का सुराग।
- Written By: प्रिया जैस
अथर्व हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Atharva Nanore Murder Case Solved: नागपुर के गिट्टीखदान इलाके में अथर्व नानोरे हत्यकांड में आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। 14 वर्षीय मासूम अथर्व नानोरे की हत्या मामले में नागपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों की पहचान जयराम गोपाल यादव (19), केतन उर्फ कुणाल रमेश साहू (22) और आयुष मोहन साहू (19) के रूप में हुई है। 72 घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला विस्तार से सामने आ गया।
गिट्टीखदान पुलिस की जांच में सामने आया कि अथर्व के पिता सब्जी बेचते है। आरोपी भी अक्सर अथर्व के पिता से सब्जियां खरीदते है और उन पर कर्ज भी था। आरोपियों को यह भी पता था कि अथर्व के पिता सब्जियों के थोक विक्रेता थे और आमतौर पर अपने पास नकद पैसे रखते थे। इसी लालच में आकर, घटना से तीन दिन पहले तीनों आरोपियों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची।
तीनों आरोपियों ने मिलकर रची साजिश
तीनों ने मिलकर अथर्व को अगवा करने की साजिश रची और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की जिम्मेदारी जयराम को सौंपी गई। घटना वाले दिन हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान अथर्व आइसक्रीम खरीदने के लिए बाहर निकला। उसी समय, जयराम ने उसे किसी बहाने से बहला-फुसलाकर एक टाटा ऐस गाड़ी तक पहुंचाया, जहां आयुष और कुणाल पहले से ही इंतजार कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
तीनों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में डाल दिया और इससे पहले की अथर्व शोर मचाता आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। आरोपी उसे गोरेवाड़ा की तरफ ले गए; हालांकि, गिट्टीखदान इलाके में मचे शोर-शराबे से घबराकर, उन्होंने कपड़े के एक टुकड़े से गला घोंटकर अथर्व की हत्या कर दी। इसके बाद, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर, उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे छोड़ दिया और अपने-अपने घर लौट गए।
यह भी पढ़ें – 5 बाघों के कुनबे ने महुआ चुनने गए किसान पर किया हमला, खेत में मिला शव, चंद्रपुर में 12वीं मौत, दहशत का माहौल
CCTV से सामने आया सच
अथर्व नानोरे (Atharva Nanore) के लापता होने के बाद, पुलिस ने इलाके के लगभग 100 से भी ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। आखिरकार, पुलिस के हाथ वह सीसीटीवी लगा जिससे इस मामले का खुलासा हो सका। जांच के दौरान, एक टाटा ऐस गाड़ी को अपराध स्थल की दिशा में संदिग्ध तरीके से जाते हुए दिखी। इसी सुराग के आधार पर, आयुष को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई, जिसके दौरान उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद, अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
शव को फेंकने के बाद आरोपियों ने धोई गाड़ी
हत्या करने के बाद, आरोपियों ने अथर्व के शव को कालमेश्वर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के पास फेंक दिया और किसी भी तरह के सबूत मिटाने के लिए गाड़ी को धो दिया। यह पूरी कार्रवाई गिट्टीखदान पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई।
