नागपुर-अमरावती एसटी का होगा ‘मेकओवर’, अब फ्लाइट जैसी सुविधाओं वाला बनेगा गणेशपेठ बस स्टैंड!
Nagpur ST Bus Modernization: नागपुर-अमरावती एसटी सेवा होगी हाईटेक। 'नागपुर मेट्रोपॉलिटन परिवहन कंपनी' की होगी स्थापना। गणेशपेठ बस स्टैंड का कायाकल्प और 160 नई बसों की सौगात।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur ST Bus Modernization: नागपुर और अमरावती जिलों की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को हाईटेक किया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में हुई बैठक में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये। बैठक में बस स्टैंड्स के आधुनिकीकरण, नई बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित कई निर्णय लिए गए।
उन्होंने गर्मी के दिनों में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बसों को सभी निर्धारित स्टॉप पर रोकने के निर्देश दिये। नागपुर शहर की परिवहन व्यवस्था के बेहतर नियोजन के लिए ‘नागपुर मेट्रोपॉलिटन परिवहन कंपनी’ स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसका विस्तृत प्रारूप अप्रैल के अंत तक प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही अमरावती डिपो का काम भी मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गणेशपेठ बस स्टैंड का होगा कायाकल्प
चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैंड की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल 200 नई स्टील कुर्सियां, 5 वॉटर कूलर तथा यात्रियों के ठहरने के लिए 50 बेड की आधुनिक डोरमेटरी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां के ‘हिरकणी कक्ष’ को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्देश भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
Yavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
नागपुर जिला परिषद में बड़ा साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन निवेश के नाम पर दर्जनों कर्मचारी ठगी के शिकार, लाखों का चूना
नागपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत: दिशा नागरिक क्रेडिट सोसाइटी घोटाले के आरोपी कमलाकर असोले को अंतरिम अग्रिम जमानत!
यह भी पढ़ें – सुखोई क्रैश में नागपुर का जवान पूर्वेश दुरगकर शहीद, पिता का छलका दर्द; बोले- काम के लिए समर्पित था मेरा बेटा
जिले के लिए 160 नई बसें
जिले में वर्तमान में 160 नई बसों की जरूरत है, जिनमें से 100 बसें काटोल, गणेशपेठ, सावनेर, इमामवाड़ा और वर्धमान नगर के लिए पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। रिक्त पड़े 154 चालक-परिचालक पदों को 2 महीने के भीतर भरने का आश्वासन परिवहन मंत्री ने दिया।
उन्होंने बताया कि पीपीपी मॉडल पर काटोल व कोंढाली बस स्टैंड का कार्य पूरा हो गया है और हिंगना, रामटेक, उमरेड का कार्य जारी है। बूटीबोरी, कुही, जलालखेड़ा और खापा के बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाएगा।
महिला बचत गटों को रोजगार
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस स्टैंडों पर दुकानों के संचालन के लिए महिला बचत गटों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। हिंगना, काटोल और रामटेक में ‘उमेद’ अभियान के अंतर्गत बचत गटों को जगह उपलब्ध कराने के लिए अलग से योजना तैयार की जाएगी।
