अंबाझरी में टली अनहोनी, पुलिस की तत्परता से मां-बेटी की जान बची; बीट मार्शलों की सराहना
Nagpur Ambazari Lake Incident: नागपुर के अंबाझरी तालाब पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मां-बेटी को आत्महत्या से बचाया। बीट मार्शलों की सतर्कता की सराहना हो रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर पुलिस बचाव, अंबाझरी तालाब घटना ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Suicide Attempt Prevented: नागपुर शहर में अंबाझरी तालाब पर शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना टल गई, जब आत्महत्या की नीयत से पहुंचीं मां-बेटी को पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सुरक्षित बचा लिया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए बजाजनगर थाने में तैनात 2 बीट मार्शलों नरेंद्र केवटे और पंकज राठौड़ की हर ओर प्रशंसा हो रही है। नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना मिली कि अंबाझरी तालाब की सीढ़ियों पर 2 महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बैठी हैं और किसी भी वक्त आत्मघाती कदम उठा सकती हैं। यह सूचना मिलते ही केवटे और राठौड़ तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए।
समझाई जिंदगी की जरूरत
तालाब पर पहुंचने पर केवटे और राठीड़ ने देखा कि मां-बेटी गहरे तनाव में हैं और रोते हुए तालाब में कूदने की तैयारी कर रही है, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए मां-बेटी को ऐसा करने से रोका, उन्होंने धैर्य और समझदारी से दोनों से बातचीत की।
सम्बंधित ख़बरें
न भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
गड़चिरोली एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण विवाद: किसानों ने कहा- स्थायी समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
नासिक TCS मामले में बड़ा खुलासा, पूछताछ में आरोपी ने कबूली नई बात; पुलिस को मिले अहम सुराग
‘मैंने ही दी थी नमाज की ट्रेनिंग’, नासिक TCS केस में निदा खान का कबूलनामा, कैफे में रची गई थी साजिश
पारिवारिक विवाद से थी परेशान पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों मां-बेटी अजनी थाना क्षेत्र की निवासी है, महिला का अपने पति के साथ पिछले एक महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
साथ ही आर्थिक तंगी के बावजूद वह अपनी बेटी को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करवा रही थी, लेकिन बेटी के पढ़ाई में ध्यान न देने से घर में तनाव और बढ़ गया था।
इन्ही पारिवारिक और मानसिक दबावों के चलते महिला अपनी बेटी को दोपहिया वाहन से अंबाझरी तालाब लेकर पहुंची थी और आत्महत्या करने का मन बना चुकी थी।
सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाकर उनकी काउंसलिंग की गई। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:-अब 8 घंटे में मंजूर होगी मदद: मुख्यमंत्री सहायता निधि की नई ऑनलाइन प्रणाली से मरीजों को बड़ी राहत
इसमें कोई दो राय नहीं कि दोनों पुलिसकर्मियों की तेज प्रतिक्रिया, सतर्कता और मानवीय पहल के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई और 2 जिंदगियां सुरक्षित बच सकी।
