शादी की शहनाई बजने से पहले उठी अर्थी! एयर होस्टेस ने की आत्महत्या, रात 2 बजे कॉल पर क्या हुआ?
Nagpur Air Hostess Suicide: नागपुर के लकड़गंज में सनसनी। एयर होस्टेस गायत्री बनसोड़ ने प्रेमी से फोन पर बहस के बाद की खुदकुशी। शादी की बात तय होने के बावजूद उठाया खौफनाक कदम।
- Written By: प्रिया जैस
एयर होस्टेस ने की खुदकुशी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Air Hostess Death News: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में एक एयर होस्टेस ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि अपने प्रेमी से फोन पर चर्चा करने के बाद उसने यह कदम उठाया। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतक मोखारे पैलेस, लकड़गंज निवासी गायत्री उर्फ गौरी राजेंद्र बनसोड़ (28) बताई गई।
गायत्री एयर होस्टेस (Air Hostess) का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक विमान कंपनी में नौकरी करती थी। उसके पिता राजेंद्र होटल व्यवसायी हैं। गायत्री की एक डॉक्टर युवक से दोस्ती थी। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई और दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। गायत्री ने इस बारे में अपने परिजनों से भी चर्चा की।
रात 2 बजे तक ब्वॉयफ्रेंड से हुई थी बात
लड़का अच्छा होने के कारण परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी, लेकिन कुछ रिश्तेदार नाराज थे। फिर सब कुछ ठीक चल रहा था। शुक्रवार को गायत्री के परिजन एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भंडारा गए थे। गायत्री घर पर अकेली थी। रात 2 बजे उसने अपने प्रेमी से फोन पर बात की। इस दौरान उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
फंदे पर लटकी मिली गायत्री
ब्वॉयफ्रेंड से बात करते समय ही गायत्री ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी और फोन काट दिया। उसका ब्वॉयफ्रेंड तत्काल घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला। आखिर प्रेमी ने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें – शोभायात्रा से गायब 14 साल के अथर्व की बेरहमी से हत्या! 42 घंटे बाद बोरे में बंधी मिली लाश, नागपुर में सनसनी
लकड़गंज पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर गायत्री फंदे पर लटकी दिखाई दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया। आत्महत्या का कारण जानने के लिए परिजन और प्रेमी का बयान दर्ज किया जा रहा था।
