नागपुर की बेटी ‘अबोली’ राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित, ‘हैप्पीनेस’ का देती है संदेश
Aboli Vijay Jarit: नागपुर की अबोली विजय जारित को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया। अबोली मोटिवेशनल स्पीकर और आर्टिस्ट हैं।
- Written By: प्रिया जैस
अबोली राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित (सौजन्य-नवभारत)
President Award: नागपुर सिटी के लिए गर्व की बात थी। राष्ट्रपति भवन में नागपुर की बेटी अबोली विजय जारित को उनकी सेवा, प्रेरणा, समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर की अबोली विजय जारित को व्यक्तिगत उत्कृष्टता श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया। अबोली ने ‘नवभारत’ से चर्चा करते हुए बताया कि वे धंतोली में रहती हैं। मां एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 22 वर्षीय अबोली ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। शुरू से ही उन्हें देश-समाज के लिए कुछ करने की इच्छा थी।
कई सेक्टर में काम करती है अबोली
इसी उद्देश्य को लेकर वे कई सेक्टर में कार्य कर रही हैं। दिव्यांग होने के बाद भी उनके हौसले काफी बुलंद हैं। दिव्यांगता को मात देकर खुद व्हीलचेयर में होने के बाद भी वे रोगियों को प्रेरित करती हैं। अपने भाषणों से आशा की किरण जगाती हैं। रोगियों को निराशा से बाहर निकलने के लिए मानसिक रूप से तैयार करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
यह भी पढ़ें – निकाय चुनाव के बीच नागपुर में 8 से 14 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानिए क्या होगी चर्चा?
‘हैप्पीनेस’ का संदेश देती है अबोली
इतना ही नहीं, वे मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और नेशनल-इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी। अबोली गाना भी गाती हैं और लोगों को ‘हैप्पीनेस’ का संदेश भी देती हैं। अबोली ने बताया कि अब तक उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं लेकिन यह सबसे खास है क्योंकि यह देश और नागपुर की शान में इजाफा करता है।
