बसों को लगेगा ब्रेक, अनिश्चितकालीन हड़ताल, परिवहन विभाग का कामकाज ठप
Nagpur Aapli Bus Strike: नागपुर में ‘आपली बस’ के कर्मचारी वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होंगे। परिवहन विभाग ने नागरिकों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की।
- Written By: आंचल लोखंडे
बसों को लगेगा ब्रेक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर महानगर पालिका में ‘आपली बस’ का संचालन कर रही निजी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को न्यायसंगत वेतन और निर्धारित लाभ का भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा अब गंभीर होता जा रहा है। जिस प्रकार शहर में कचरा संकलन करने वाली कंपनी की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली सामने आई थी, उसी तरह बीते कुछ दिनों से परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित कंपनियों की कार्यप्रणाली पर भी संदेह के बादल गहराए हैं।
हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) की ओर से मनपा मुख्यालय पर आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई थी।
नागरिकों को वैकल्पिक व्यवस्था की सलाह
अल्टीमेटम की अवधि समाप्त हो जाने के बाद अब सोमवार से ‘आपली बस’ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। मनपा परिवहन विभाग ने भी इसकी पुष्टि करते हुए नागरिकों से यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
कंपनियों के हाथ की कठपुतली बना प्रशासन
राकां के शहर कार्याध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कामगार एवं वाहतूक सेल के प्रतिनिधि श्रीकांत शिवणकर ने आरोप लगाया कि मनपा में निजी कंपनियों की मनमानी जारी है। उनके अनुसार, “कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित वेतन मिल रहा है या नहीं, इसका ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कर्मचारियों को पूरी तरह कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया गया है।
जबकि संचालन नियमों के अनुसार हो यह सुनिश्चित करना मनपा की जिम्मेदारी है। लेकिन मनपा खुद कंपनियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। यहां तक कि परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारी भी केवल कंपनी के हित साधने में लगे हैं। ऐसे में कर्मचारियों ने मजबूर होकर वैधानिक मांगों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया है।”
ये भी पढ़े: नागपुर मनपा का महासंग्राम: प्रभाग 2 में कांग्रेस पर दबदबा बरकरार रखने की चुनौती, BJP और BSP भी तैयार
संचालन पूरी तरह ठप होने की संभावना
एक ओर जहां राकां कामगार एवं वाहतूक सेल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूरी तरह काम बंद करने का निर्णय लिया है, वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग ने अपने कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल न होने की सलाह जारी की है।
- बहरहाल, कर्मचारियों द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
- सुबह 11:30 बजे मोरभवन बस स्टैंड से बाइक रैली निकलेगी
- दोपहर 2 बजे मनपा आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा जाएगा
