Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: नागपुर हिंसा ने विपक्ष को दिया मौका…सरकार को इस्तीफा देने को किया मजबूर, फडणवीस-शिंदे ने संभाली कमान

नागपुर में हुई हिंसा के बाद राज्य की महायुति सरकार घिर गई है। सीएम के शहर में हंगामा होने से विपक्ष ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इस मामले को संभालने के लिए फडणवीस के साथ शिंदे भी अपनी नाराजगी छोड़ मैदान में उतरे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Mar 19, 2025 | 10:35 AM

नाना पटोले-देवेंद्र फडणवीस-उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर में हुई हिंसा के बाद राज्य की महायुति सरकार पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की वहीं सदन के अंदर भी काफी हंगामा हुआ। इस बारे में सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विस में दावा किया कि नागपुर हिंसा पूर्व नियोजित थी। उन्होंने इसे एक साजिश करार देते हुए कहा कि घटनास्थल से काफी मात्रा में पत्थर समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं। काफी संख्या में पुलिस वाले भी घायल हुए हैं।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने सोमवार को नागपुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गई। इसके बाद हिंसा फैल गई। इससे यह एक सोची-समझी साजिश लगती है। राज्य में किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फडणवीस संग शिंदे ने संभाली कमान

पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। विप में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि यह एक खास समुदाय को निशाना बनाने की साजिश थी। हिंदुओं के घरों को टार्गेट करना एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब पर पलटवार करते हुए मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन पर विपक्ष को खरीखोटी सुनाई। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब हमारे इतिहास पर एक काला धब्बा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

नागपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने कहा है कि वह इस मामले की जानकारी साझा करते हुए यह भी बताए कि इसमें उपद्रवी क्या स्थानीय थे या फिर बाहर से आए थे। अगर वे बाहर से आए थे तो किन जिलों या दूसरे राज्य से यहां आए थे। राज्य पुलिस बल को चाहिए कि वह दंगे से पहले और दंगे के दौरान उपद्रव वाले स्थानों पर अत्याधिक सक्रिय मोबाइल फोन को लेकर जानकारी हासिल करें।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना : बावनकुले

पालक मंत्री व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष – चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि नागपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पहले कभी नहीं हुई पुलिस वालों पर हमला करने चाले व हिंसा की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है। साथ ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले बच नहीं सकते हैं।

सरकार इस्तीफा दे: उद्धव

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि इस साजिश के पीछे कौन है। सरकार दावा करती है कि उनकी डबल इंजन की सरकार है। अगर यह इंजन फेल हो गया है तो इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कानून-व्यवस्था की नाकामी

नाना पटोले ने कहा कि नागपुर सीएस का अपना शहर है, गृह विभाग भी उनके पास है, जब इतनी बड़ी साजिश हो रही थी तो उसका पता उन्हें और पुलिस विभाग को क्यों नहीं चला। महायुति सरकार में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से फेल हो गया है।

ऑरेंज सिटी में 11 थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

सोमवार की रात नागपुर में हुई हिंसा की देशभर में चचर्चा हो रही है। हिंसा के बाद पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद पूरे शहर में तनावपूर्ण शांति है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने संवेदनशील माने जाने वाले 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि शहर के अन्य सभी हिस्सों में स्थिति सामान्य है और लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त हैं लेकिन हिंसा के वीडियो और खबरें सामने आने के बाद भयभीत भी है।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

मुंबई में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के बाद मंगलवार को राजस्व और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर रविंद्रकुमार सिंगल, जिला अधिकारी विपिन इटनकर और मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दंगाइयों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ करने वाले दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रातभर कोंबिंग आपरेशन चलाया। इस दौरान जोन 5 के डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गए।

Mva on government nagpur violence cm called conspiracy opposition law and order failed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 08:24 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Nagpur News
  • Nagpur Violence
  • Nana Patole

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र है निवेशकों की पहली पसंद, यहां आता है देश के कुल एफडीआई का 40 फीसदी हिस्सा

2

Maharashtra News Live: उद्धव और राज साथ लड़ेंगे निकाय चुनाव, BMC समेत 4 शहरों में होगा गठबंधन

3

उद्धव-राज आए साथ, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान, इन चुनावी क्षेत्रों में मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

4

Independence Day: नागपुर में मंत्री बावनकुले ने फहराया झंडा, अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.