नवंबर में होंगे नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव, मतदाता सूची कार्यक्रम की घोषणा, वोटर लिस्ट में बदल नहीं
Maharashtra Local Body Elections: नवंबर में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 8 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा। 7 नवंबर को मतदान केन्द्रों की सूची घोषित होगी।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर न्यूज
Nagpur News: राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की 247 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों यानी कुल 289 स्थानीय स्वराज्य निकायों के आम चुनावों के लिए मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें जिले की 15 नगर परिषदें और 12 नगर पंचायतें शामिल हैं। मतदाता सूचियों का मसौदा 8 अक्टूबर को और अंतिम सूची 28 को प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में नवंबर में चुनाव होने की चर्चाएं हैं।
नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या अंतिम अनुमोदन के बाद 7 नवंबर को तय की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टरों को एक विस्तृत कार्यक्रम दिया है। 1 जुलाई 2025 तक राज्य विधानसभा मतदाता सूची को वार्ड-वार विभाजन का आधार माना जाएगा। सूची का वार्ड-वार विभाजन वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीओ को वार्ड-वार सूची तैयार करने का अधिकार दिया गया है।
मतदाता सूची में कोई परिवर्तन नहीं
विधानसभा मतदाता सूची को वार्ड-वार विभाजित किया जाएगा। डुप्लिकेट नाम, मृत या माइग्रेटेड मतदाताओं के संबंध में 16 जुलाई 2025 के आदेश के अनुसार कार्यवाही के निर्देश हैं। यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आयोग द्वारा विधानसभा की मतदाता सूची में कोई परिवर्तन (समावेश, विलोपन, सुधार) नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
इस तरह है कार्यक्रम
- मतदाता सूची के मसौदा का प्रकाशन 8 अक्टूबर 2025।
- प्रस्ताव और सुझाव दाखिल करने की अवधि 8 से 13 अक्टूबर 2025।
- अंतिम वार्ड-वार मतदाता सूची प्रकाशन 28 अक्टूबर 2025।
- मतदान केंद्र सूची का प्रकाशन 7 नवंबर 2025।
यह भी पढ़ें – नागपुरवासियों को लगा 50 करोड़ का चूना, एयरपोर्ट अथॉरिटी की करतूत, नितिन गडकरी ने खोली पोल
जिले में नगर पंचायत और नगर परिषद
नगर परिषद – बूटीबोरी, डिगदोह, कलमेश्वर-ब्राम्हणी, कामठी, काटोल, खापा, मोहपा, नरखेड, रामटेक, सावनेर, उमरेड, वानाडोंगरी, कन्हान-पिपरी, मोवाड, वाड़ी।
नगर पंचायत – बहादुरा, बेसा-पिपला, भिवापुर, कंद्री-कन्हान, कोंढाली, महादुला, मौदा, नीलदोह, पारशिवनी, बिड़गांव-तरोड़ी, खुर्द-पांढुरना, गोधनी रेलवे, येरखेड़ा।
