मुंबई-नागपुर उड़ान रद्द, यात्रियों में रोष, तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें प्रभावित
Nagpur News: मुंबई-नागपुर इंडिगो फ्लाइट 6ई-2738 रविवार रात परिचालन कारणों से रद्द हुई। यात्रियों ने नाराज़गी जताई। हाल के दिनों में उड़ान रद्द और देरी की घटनाएँ लगातार बढ़ी हैं।
- Written By: पूजा सिंह
मुंबई-नागपुर उड़ान रद्द (फाइल फोटो)
Mumbai-Nagpur Flight Cancelled: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई-2738 रविवार रात 11.05 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 12.40 बजे नागपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन परिचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। उड़ान से कुछ समय पहले फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने अपना रोष व्यक्त किया।
पिछले कुछ दिनों में उड़ान रद्द होने या देरी होने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इतना ही नहीं, रविवार देर रात रवाना होने वाली मुंबई-नागपुर उड़ान के रद्द होने से भी यात्रियों को भारी परेशानी हुई है।
उड़ान रद्द होने से मुंबई-नागपुर हवाई मार्ग प्रभावित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह उड़ान रात 11.05 बजे मुंबई से रवाना होकर 12.40 बजे नागपुर पहुंचती है। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई-2739 वाली यही उड़ान रात को 1.20 बजे नागपुर से रवाना होकर रात को 2.50 बजे मुंबई पहुंचती है। हालांकि मुंबई से फ्लाइट रद्द होने का असर नागपुर से जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, नागपुर हाई कोर्ट पहुंचा 19 लाख का विवाद; याचिका खारिज
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
ये भी पढ़ें : Thane: मीरा भाईंदर में 40% बसें डिपो में खड़ी, रखरखाव की कमी से सेवा चरमराई
परिणाम स्वरूप दोनों दिशाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों सहित 350 से ज्यादा यात्री उड़ान रद्द होने से प्रभावित हुए। यह जानकारी मिहान इंडिया लिमिटेड के सूत्रों द्वारा दी गई। इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों ने भी पुष्टि की कि मुंबई से उड़ान रद्द कर दी गई।
