Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान

Nagpur Mor Bhavan Terminus: नागपुर में मानसून की शुरुआत के साथ ही मोर भवन बस टर्मिनस पर भारी जलभराव और कीचड़ के कारण यात्री परेशान हैं। मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 03, 2026 | 03:45 PM

बस टर्मिनस कीचड़ और गड्ढों (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Mor Bhavan Terminus Vipin Itankar NMC: नागपुर मानसून की शुरुआत के साथ ही नागपुर महानगर पालिका (मनपा) की तैयारियों की पोल खुल गई है। मोर भवन बस टर्मिनस, जहां से रोजाना सैकड़ों ‘आपली बसें’ संचालित होती हैं, अब जलभराव और कीचड़ का केंद्र बन गया है। 7 एकड़ में फैला यह टर्मिनस बड़े-बड़े गड्डों, ढीली गिट्टी और फिसलन भरी सतह के कारण यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों के लिए खतरनाक बन गया है।

यात्रियों की परेशानी और बदहाली

टर्मिनस की खस्ताहाल स्थिति के चलते यात्रियों को बस तक पहुंचने के लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई यात्री बस में चढ़ते या उतरते समय फिसलकर मामूली रूप से घायल भी हो चुके हैं। स्थिति इतनी दयनीय है कि हर गुजरती बस से गंदा पानी यात्रियों पर उछल रहा है, जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। एक नियमित यात्री ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि हर तरफ कीचड़ है। या तो आप गंदे पानी में पैर रखें या बस में चढ़ते समय फिसलने का जोखिम उठाएं। काम पर पहुंचने तक हमारे कपड़े खराब हो जाते हैं।

अधिकारियों की उदासीनता बस स्टाफ के एक सदस्य ने बताया कि मानसून के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि चालक बसों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए रेंग-रेंग कर चला रहे हैं, लेकिन यात्रियों पर पानी की बौछार रोकने का कोई उपाय नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

सद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री

फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार

अमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड

गोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी

यह पूरा टर्मिनस अब परिचालन के लिए असुरक्षित हो गया है। आश्चर्य की बात यह कि पिछले साल मानसून से पहले भी नागपुर मनपा के हॉट-मिक्स प्लांट ने टर्मिनस पर डामरीकरण (री-कार्पेटिंग) किया था, लेकिन केवल एक साल में ही वह अस्थायी सतह पूरी तरह उखड़ गई है। इससे साफ पता चलता है कि यहां किसी स्थायी इंजीनियरिंग समाधान का अभाव है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज

आयुक्त ने दिए निर्देश

इस बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मनपा आयुक्त विपिन इटनकर ने बैठक बुलाई। उन्होंने परिवहन विभाग को तत्काल प्रभाव से टर्मिनस को गड्डा मुक्त करने और मरम्मत कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। दूसरी ओर यह भी सामने आयाकि टर्मिनस पर लगभग एक दर्जन प्लेटफॉर्म होने के बावजूद एमएसआरटीसी ने मनपा को केवल 8 प्लेटफॉर्म ही उपयोग करने की अनुमति दी है। इस सीमित पहुंच के कारण भीड़ बढ़ रही है और परिचालन क्षेत्र और भी तेजी से खराब हो रहा है।

Mor bhavan bus terminus muddy potholes nmc vipin itankar nagpur news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MSRTC
  • MSRTC Bus Stations
  • Nagpur News
  • ST Bus

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.