Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: विदर्भ में मानसून की जोरदार एंट्री, नागपुर में झमाझम बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत

Nagpur Weather: महाराष्ट्र में विदर्भ में भी मानसून ने जोरदार एंट्री ले ली है। नागपुर में बीते दिन अचानक शाम को मौसम ने करवट ली और काले बादलों को डेरा आसमान में छा गया। रात को बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 29, 2025 | 08:21 AM

नागपुर में बारिश (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद अब विदर्भ में भी मानसून की जोरदार एंट्री हो गई है। गड़चिरोली में प्रवेश के बाद अब सिटी समेत अन्य जिलों में भी मानसून जल्द ही आने वाला है। नौतपा के दौरान विदर्भ में मानसून की दस्तक से तापमान भी 40 डिग्री के नीचे चल रहा है। इस बीच बुधवार को नौतपा के चौथे दिन सिटी समेत विदर्भ के अनेक जिलों में अच्छी बारिश हुई। सिटी में सुबह से ही बदराया मौसम रहा। तड़के सुबह इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की बारिश हुई।

हालांकि, दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप खिली और उमस ने हलाकान किया लेकिन शाम करीब 4.30 बजे के बाद घने काले बादल घिरने शुरू हो गए। करीब 5 बजे तक सिटी काले बादलों से ढंक गई और अंधेरा सा छा गया। कुछ मिनटों की बौछारों के बाद जोरदार बारिश शुरू हुई। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम नागपुर समेत पूरी सिटी में बादल झमाझम बरसे।

21.2 मिली बारिश दर्ज

मौसम विभाग ने बुधवार की रात 8.30 बजे तक 21.2 मिमी बारिश दर्ज की। बिजली की तेज गर्जना और हवाओं के साथ बादल बरसने के कारण सैकड़ों इलाकों में जलजमाव हो गया। शाम को अचानक शुरू हुई बारिश ने सैकड़ों लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

3.5 डिसे लुढ़का अधिकतम तापमान

मंगलवार देर रात और बुधवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 7.6 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह औसत से 3.4 डिग्री कम रहा। मंगलवार की तुलना में 2.1 डिग्री की कमी आई। 31 मई तक रोज गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिसे रहेगा।

सड़कों, RUB में जलजमाव

बुधवार की शाम करीब घंटेभर हुई तेज बारिश में अनेक इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। सड़कों समेत विविध अंडरब्रिज में भी पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों से जूझना पड़ा। चंद मिनटों की बारिश में लबालब होने वाले नरेंद्रनगर आरयूबी में भी पानी भर जाने से यातायात समस्याएं आईं लेकिन बारिश थमने के कुछ देर बाद आरयूबी से पानी निकल गया। वहीं सैकड़ों इलाकों में गड्ढों में पानी भरने से भारी दिक्कतें आईं।

अकोला में 140.7 मिमी बरसे बादल

विदर्भ के गड़चिरोली में मानसून की एंट्री के साथ ही बुधवार को सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे तक मौसम विभाग ने अकोला में सर्वाधिक 140.7 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं अमरावती में 45.2 मिमी, भंडारा में 19.0 मिमी, बुलढाना में 19.2 मिमी, ब्रम्हपुरी में 1.2 मिमी, चंद्रपुर में 5.0 मिमी, गड़चिरोली में 9.0 मिमी और गोंदिया में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। नागपुर में सुबह 8.30 बजे 1.8 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि रात 8.30 बजे 21.2 मिमी बादल बरसे। इसके अलावा वर्धा में सुबह 8.30 बजे तक 7.2 मिमी, वाशिम में 7.2 मिमी और यवतमाल में 6.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कहीं गिरी बिजली…तो कहीं दीवार, महाराष्ट्र में बारिश के तांडव से मचा हाहाकार, अब तक 21 लोगों की मौत

20 वर्षों में विदर्भ में मानसून की एंट्री

साल दिन
2005 24 जून
2006 24 जून
2007 18 जून
2008 11 जून
2009 26 जून
2010 14 जून
2011 15 जून
2012 17 जून
2013 9 जून
2014 19 जून
2015 13 जून
2016 18 जून
2017 16 जून
2018 8 जून
2019 22 जून
2020 12 जून
2021 9 जून
2022 16 जून
2023 25 जून
2024 24 जून

 

Monsoon entry in vidarbha heavy rains nagpur know record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 08:21 AM

Topics:  

  • IMD
  • Nagpur News
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

पीड़ित किसानों को मिलेगी मदद, नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का पूर्व विधायक सुधीर पारवे ने किया निरीक्षण

2

आधार और प्रमाणपत्र के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ! भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पालकमंत्री को सौंपा ज्ञापन

3

कामठी में फार्मसी कॉलेज के हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, मचा हड़कंप

4

त्योहारों के सीजन का धमाकेदार आगाज, 3 दिनों में बिक गए 1,268 वाहन, यहां देखें आंकड़े

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.