Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग

Nagpur MLC Election: नागपुर विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा पार्षद 14 जून को मुंबई जाएंगे। 15-17 जून तक प्रशिक्षण के बाद 18 जून को सीधे वोटिंग में शामिल होंगे।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 23, 2026 | 11:26 AM

नागपुर विधान परिषद चुनाव, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur BJP Corporators: नागपुर विधान परिषद की स्थानीय निकाय संस्था चुनाव के लिए अब तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इच्छुक जुगाड़ में लगे हुए हैं। कयासों का ही दौर चल रहा है और जानकारी मिली है कि भाजपा के सारे नगरसेवक सीधे वोटिंग वाले दिन 18 जून को वोट करने ही मुंबई से आएंगे। ऐसा नहीं है कि क्रॉसवोटिंग के डर से सारे नगरसेवकों को मुंबई के किसी होटल में रखा जाने वाला है और मतदान के दिन लाया जाएगा।

दरअसल भाजपा नगरसेवकों के लिए मुंबई स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में 15 से 17 जून तक अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया, इसलिए सभी नगरसेवक 14 जून को मुंबई जाएंगे और वहीं से 18 जून को विप चुनाव की वोटिंग करने आएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 1 जून है और मतदान 18 जून को होगा।

कांग्रेस से कोई आवेदन नहीं

हालांकि महायुति व मविआ दोनों ही गठबंधनों की ओर से अब तक 17 सीटों में से किसी भी सीट के उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन नामों के संदर्भ कयासों का दौर जारी है। कांग्रेस ने चुनाव लड़ने के इच्छुकों से 25 मई तक आवेदन मांगे थे लेकिन अब तक एक भी इच्छुक सामने नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर-हावड़ा रूट पर असर: रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! चौथी लाइन कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

Yavatmal: विहार लॉज में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, तेलंगाना के 4 आरोपी गिरफ्तार

नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म

नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा

इसका कारण यह समझा जा रहा है कि नागपुर सीट में कितना भी प्रयास कर लिया जाए भाजपा-महायुति ही भारी पड़ने वाली है, क्योंकि उसके पास मविआ से कहीं अधिक मतदाता हैं जिसके चलते लगता नहीं कि कोई इस मैदान में स्वयं उतरने की इच्छा रखता हो।

फडणवीस-गडकरी की चर्चा के बाद तय होगा नाम

भाजपा में ऐसा समझा जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे, उसके बाद ही नाम की घोषणा होगी। सीएम संडे को नागपुर आ रहे हैं। कहा जा रहा है इसी दिन दीनी नेता उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे, हालांकि नागपुर स्थानीय निकाय संस्था की विप सीट के लिए पहला नाम पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव पोतदार का चल रहा है।

चूंकि नामपुर शहर से सजय भेंडे को विधान परिषद भेजा गया है, इसलिए ग्रामीण से पोतदार की हकदार माना जा रहा है। दूसरा नाम शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी का भी चल रहा है जो काफी सीनियर है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा

एक नाम प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र कोठेकर का भी जुह गया है, पहले सीएम के करीबी व भाजपा व्यापार आघाड़ी के अध्यक्ष विक्की कुकरेजा का नाम भी दावेदार के रूप में चल रहा था लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें भंडारा-गोंदिया सीट से उतारा जाएगा, इस सीट से परिणय फुके जीत चुके है।

Mlc election bjp corporators mumbai training voting plan nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 10:57 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.