Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोर्ट केस के बीच पीड़िता को धमकी, घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव? नागपुर में नया मामला दर्ज

Nagpur Minor Rape Case: नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 21, 2026 | 12:40 PM

नाबालिग दुष्कर्म, पीड़िता धमकी, (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Sexual Assault Case: नागपुर शहर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने और धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आरोपी की मां और बहन ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे बयान बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

शिकायत के बाद राणा प्रतापनगर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

नागपुर राणा प्रतापनगर थाने में 28 दिसंबर 2025 को दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी गिट्टीखदान निवासी रोहन बलिराम शेंडे ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

सम्बंधित ख़बरें

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जल्द शुरू होगी महाप्रसाद योजना, श्रद्धालुओं को मिलेगा ‘मुटकुले का लड्डू’

नासिक में देशी गायों के संरक्षण पर सवाल, गौशालाओं को 1500 अनुदान बढ़ाने की मांग तेज

मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, पुलिस पर पत्थरबाजी; 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित

घर में घुसकर दी धमकी

इसी नामले में 19 मई की दोपहर पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रोहन की मां और बहन जबरन पीड़िता के घर में घुस गई, दोनों ने पीड़िता पर दबाव बनाते हुए कहा कि रोहन निर्दोष है और उसे अदालत में उनके पक्ष में बयान देने के लिए मजबूर करने लगीं।

इतना ही नहीं, उन्होंने पीडिता का मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करने का भी प्रयास किया, पीड़िता को धमकाते हुए मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया, शाम को जब पीड़िता की मां घर सौटी तो उन्हें पूरी घटना पता चली।

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा बजट पर आचार संहिता की मार, नई योजनाओं पर रोक; MLC चुनाव ने बिगाड़ा सियासी गणित

इसके बाद पीड़िता की मा सोधे नागपुर राणा प्रतापनगर थाने पहुंचीं और रोहन, उसकी मां तथा बहन के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की मां और बहन के खिलाफ धमकी देने, दबाव चनाने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच जारी है।

Minor rape case victim threatened rana pratap nagar nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Minor Rape Case
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.