मंत्री तटकरे ने महिलाओं से किया वादा, ‘मिशन वात्सल्य’ का बढ़ाया दायरा, एकल महिलाओं को मिलेगी राहत
Mission Vatsalya: महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि 'सरकार आपके द्वार' की अवधारणा के अनुरूप योजना का दायरा बढ़ाकर, राज्य की सभी विधवा, एकल और परित्यक्त महिलाओं को इस योजना लाभ मिलेगा।
- Written By: प्रिया जैस
अदिति तटकरे (सौजन्य-एक्स)
Nagpur News: कोविड काल के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत हो गई हो, ऐसे अनाथ बच्चों तथा विधवा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभदिलाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मिशन वात्सल्य योजना’ योजना शुरू की थी लेकिन अब योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा के अनुरूप योजना का दायरा बढ़ाकर, राज्य की सभी विधवा, एकल और परित्यक्त महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र प्रदान करके ‘मिशन वात्सल्य’ को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा।
तहसीलदार की अध्यक्षता में समिति गठन
मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई ‘मिशन वात्सल्य योजना’ के क्रियान्वयन हेतु तहसीलदार की अध्यक्षता में तालुका स्तर पर एक समिति का गठन किया गया था। अनाथ बच्चों, विधवाओं और एकल महिलाओं को उन पर लागू योजनाओं का लाभप्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत जिन अनाथ बच्चों के माता पिता की मृत्यु हो गई है, उन्हें शिविरों के माध्यम से सरकारी सहायता, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आश्रय और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सीएम फडणवीस ने RTO फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, बोले- डॉ. श्रीकांत जिचकार के नामकरण से बढ़ा गौरव
एकल महिलाओं को मिलेगी राहत
लेकिन अब सभी विधवा महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है और जिला स्तर पर विभिन्न शिविरों और सभाओं का आयोजन करके समिति के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे राज्य की सभी एकल महिलाओं को राहत मिलेगी।
