Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 फरवरी को नागपुर में MERC की जनसुनवाई, नए अध्यक्ष ने पलटा पुराना फैसला

Electricity Tariff Hearing: बिजली दरों पर फिर होगी सुनवाई! MERC के नए अध्यक्ष के फैसले के बाद 10 फरवरी को नागपुर में जनसुनवाई। विशेषज्ञों ने बताया जनता के पैसे और समय की बर्बादी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 30, 2026 | 01:33 PM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Power Rate Revision: महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) द्वारा बिजली दरों में संशोधन को लेकर दायर समीक्षा याचिका पर अब नये सिरे से सुनवाई होगी। महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (एमईआरसी) में नये अध्यक्ष की नियुक्ति के कारण यह निर्णय लिया गया है।

हाल ही में वल्सा नायर सिंह को एमईआरसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्य के 6 स्थानों पर सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के ठीक एक महीने बाद हुई है। आयोग के पुनर्गठन के कारण नियमों के तहत अब यह पूरी प्रक्रिया ‘डी नोवो’ (नये सिरे से) आयोजित की जा रही है।

जनसुनवाई 10 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से जिला नियोजन समिति (डीपीसी) कार्यालय, सदर पुलिस स्टेशन के पीछे आयोजित की गई है। जो लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में असमर्थ हैं, वे सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पवना नदी प्रदूषण संकट: पिंपरी-चिंचवड़ की 146 सोसायटियों के STP बंद, कनेक्शन काटने की चेतावनी

अहिल्यानगर का 1710 करोड़ का बजट पेश, आय घटने और खर्च बढ़ने से नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती

नाशिक का भोंदू बाबा अशोक खरात गिरफ्तार: बलात्कार का आरोप और रूपाली चाकणकर के पाद्य पूजन पर मचा बवाल

फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हेंडशेक?

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

इस फैसले से उपभोक्ताओं और बिजली विशेषज्ञों में असंतोष है। बिजली विशेषज्ञ सुधीर बुढे ने इसे सार्वजनिक धन की बर्बादी बताया है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों पर जनसुनवाई 5 साल में एक बार होनी चाहिए लेकिन अब यह साल में 3 बार हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार पेश होना पड़ेगा और प्रक्रिया में देरी के कारण बढ़ी हुई दरें फिलहाल जारी रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें – ‘किस्मत का बुलावा आए तो जाना पड़ता है’, 4 दिन पहले कही थी अजित पवार ने ये बात, लोगों को रुला गया वायरल VIDEO

प्रमुख बिंदु

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर 2025 से अब तक प्राप्त सभी आपत्तियां और सुझाव रिकॉर्ड पर रहेंगे और उन पर विचार किया जाएगा। इससे पहले 2 जनवरी से 8 जनवरी के बीच नागपुर, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई और अमरावती में सुनवाई हुई थी।

Merc electricity tariff hearing nagpur february 10 msedcl rate revision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 01:33 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.