वन विभाग की गिरफ्त में आदमखोर बाघ, 2 लोगों व मवेशियों को बना चुका था शिकार
पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पवनी (एकसंघ नियंत्रण) वन परिक्षेत्र के मौजा झिंझेरिया गांव में बाघ की दहशत से नागरिक भय में जी रहे थे। आखिरकार वन विभाग की टीम ने आदमखोर बाघ को पकड़ लिया। बाघ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने चैन की सांस ली।
- Written By: आकाश मसने
वन विभाग के पिंजरे में फंसा बाघ
नागपुर: पेंच टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पवनी (एकसंघ नियंत्रण) वन परिक्षेत्र के मौजा झिंझेरिया गांव में बाघ की दहशत से नागरिक भय में जी रहे थे। हाल ही में टी-114 नामक नर बाघ ने इस क्षेत्र में मनुष्यों समेत मवेशियों पर हमला किया था। इसमें एक वृद्धा और मवेशियों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया था। इसके मद्देनजर पेंच टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला के दिशानिर्देश के अनुसार क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई। आखिरकार वन विभाग की टीम ने आदमखोर बाघ को पकड़ लिया। बाघ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने चैन की सांस ली।
बता दें कि टी-114 नामक बाघ ने क्षेत्र में एक वृद्धा का शिकार किया था। इसके अगले ही दिन गुरुवार को एक व्यक्ति का शिकार करने के प्रयास में उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। शुक्रवार को इस बाघ ने दोबारा खेत में काम कर रही महिलाओं पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा।
यह भी पढ़ें:– वर्चस्व की लड़ाई में बाघ की मौत, नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में मिला शव
सम्बंधित ख़बरें
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
महाराष्ट्र में बिना अनुमति पेड़ काटने पर होगी सख्त कार्रवाई, वन मंत्री गणेश नाईक ने किया टास्क फोर्स का गठन
भंडारा में वन विभाग का सफल रेस्क्यू, कुएं में गिरे तेंदुए के शावक मां से मिले
मुंबई: पवई झील के पास दरगाह के नजदीक दिखा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
इसके बाद पिपरिया निवासी राधेश्याम भलावी के बैल को निवाला बनाया। बैल को संरक्षित वनखंड क्र. 255 में खींचकर ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई। ट्रैप कैमरों से बाघ पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त क्षेत्र में ट्रैप लगाया। मचान के जरिए मृत बैल पर नजर रखी जा रही थी। इसी के साथ पिंजरा भी लगाया गया था।
भेजा गया गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर
वन विभाग की टीम ट्रैप लगाकर बैठी थी। इस बीच बाघ शिकार किए हुए बैल को खाने लौटा। आखिरकार वन विभाग की टीम ने बाघ को बेहोश कर पकड़ लिया। बाघ की पहचान टी-114 के रूप में की गई। नर बाघ की उम्र 5 वर्ष बताई गई। स्वस्थ होने के कारण बाघ को होश में लाया गया। इसके बाद उसे गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:– वर्ली में ठाकरे परिवार के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य को चुनौती देंगे अमित!
पेंच टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, सहायक वन संरक्षक पूजा लिंगावकर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जयेश तायडे, विवेक राजूरकर, अभिजीत माने, पशुवैद्यकीय अधिकारी मयूर पावशे, निखिल बनगर समेत वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
