-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tiger Dies In Navegaon Nagzira Tiger Reserve
वर्चस्व की लड़ाई में बाघ की मौत, नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में मिला शव
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में वर्चस्व की लड़ाई में एक नर बाघ की मौत होने की घटना सामने आई है। भंडारा और गोंदिया जिले में आने वाले नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में एक बाघ का शव मिला है। मृत बाघ का नाम टी-9 बताया गया। उसकी उम्र 9-10 वर्ष थी।

नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में मिला बाघ का शव
नागपुर: महाराष्ट्र में वर्चस्व की लड़ाई में एक नर बाघ की मौत होने की घटना सामने आई है। भंडारा और गोंदिया जिले में आने वाले नवेगांंव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व में एक बाघ का शव मिला है। मृत बाघ का नाम टी-9 बताया गया। उसकी उम्र 9-10 वर्ष थी। जांच के लिए नमूने लेने के बाद वन विभाग ने बाघ का शव विच्छेदन (पोस्टमार्टम) किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 10 बजे वन परिक्षेत्र नागझिरा अभयारण्य अंतर्गत सह वन क्षेत्र नागझिरा परिसर, नियत क्षेत्र नागझिरा 1, कक्ष क्र. 96 में मंगेझरी रोड नागदेव पहाड़ी परिसर में एक बाघ मृत अवस्था में मिला।
गश्ती के दौरान मृत बाघ दिखने के बाद बीट रक्षक ने तुरंत वन अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर उप वनसंरक्षक जयरामे, राहुल गवई, एमएस चव्हाण, वीएम भोसले और उनकी टीम मौके पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
यह भी पढ़ें:– वर्ली में ठाकरे परिवार के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य को चुनौती देंगे अमित!
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की कार्यपद्धति के अनुसार गठित समिति द्वारा घटनास्थल क्षेत्र एवं मृत बाघ का निरीक्षण किया गया। मृत बाघ का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम द्वारा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। जांच के लिए बाघ के शव से नमूने एकत्रित किए गए।
अंतिम संस्कार किया गया
पशु चिकित्सा अधिकारियों का अनुमान है कि मृत नर बाघ टी-9 ने वर्चस्व की लड़ाई में गंभीर जख्मी होने के कारण दम तोड़ दिया। मृत बाघ के सभी अंग साबूत पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नवेगांव नागझिरा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक राहुल गवई के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी वीएम भोसले आगे की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले टूटेगी महाविकास अघाड़ी! संजय राउत बोले- 288 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार
जानिए, नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व के बारे में
नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व महाराष्ट्र के दो जिलों गोंदिया और भंडारा में स्थित है। यहां तेंदुए जैसे बड़े मांसाहारी और जंगली कुत्ते, भेड़िया, गीदड़, जंगल बिल्ली तथा ‘स्लॉथ बीयर’ जैसे छोटे मांसाहारी जानवर पाए जाते हैं। वहीं शाकाहारी जीवों में चीतल, सांभर, नीलगाय, चौसिंगा, कांकड़/बार्किंग डियर, जंगली सुअर और भारतीय गौर शामिल हैं। यहां माउस डीयर को भी देखा गया है। साथ ही यहां पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
Tiger dies in navegaon nagzira tiger reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














