-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mahindra Gets 300 Acre Land Deal Milind Jsw Investment Nagpur Midc
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
- Written By: अंकिता पटेल
Mahindra Land Deal: MIDC ने JSW के लिए आरक्षित 300 एकड़ जमीन Mahindra को देने का फैसला किया है। इससे कंपनी के पास कुल 800 एकड़ जमीन होगी और 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू निवेश (सोर्स- AI जनरेटेड)
Mahindra 800 Acre Land: महिंद्रा एंड महिंद्रा को जमीन देने में स्थानीय प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जेएसडब्ल्यू के लिए आरक्षित 300 एकड़ भूमि महिंद्रा एंड महिंद्रा को देने का निर्णय महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने किया है। इससे महिंद्रा की ‘गाड़ी’ आगे बढ़ जाएगी। एमआईडीसी महिंद्रा को पहले 500 एकड़ और अब 300 एकड़ जमीन दे रही है।
इससे महिंद्रा के पास 800 एकड़ जमीन हो जाएगी जो कंपनी आरंभकरने के लिए पर्याप्त होगी। एक बुरी खबर भी है। जेएसडब्ल्यू ने कुछ समय के लिए निवेश प्रस्ताव को टाल दिया है। जेएसडब्ल्यू 25,000 करोड़ रुपये निवेश करने वाली थी लेकिन वर्तमान में इस प्रस्ताव पर ब्रेक लगा दिया गया है। यही कारण है कि एमआईडीसी ने महिंद्रा को प्राथमिकता दी और इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
महिंद्रा को 800 एकड़ जमीन, JSW की जमीन भी मिलेगी
महिंद्रा ने 1500 एकड़ जमीन की मांग कंपनी ने की थी लेकिन हाई टेंशन लाइन और किसानों की मांग ने प्रशासन को सकते में डाल दिया था। अब एक अच्छी खबर है। महाराष्ट्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) ने महिंद्रा को कम से कम 800 एकड़ जमीन की पेशकश कर दी है। एमआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि 500 एकड़ जमीन से लगकर ही 300 एकड़ जमीन जेएसडब्ल्यू के लिए आरक्षित थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
जेएसडब्ल्यू ने इसके लिए भुगतान भी कर दिया था लेकिन ऐन वक्त पर कंपनी ने प्लांट डालने की योजना को ‘धीमा’ कर दिया। इसलिए जेएसडब्ल्यू को दी गई जमीन अब महिंद्रा को देने का निर्णय लिया गया है ताकि जो कंपनी पहले निवेश करना चाहती है उसे प्राथमिकता दी जा सके।
जेएसडब्ल्यू को जब भी जरूरत होगी तब एमआईडीसी जमीन उपलब्ध करा देगी। महिंद्रा का यह प्रोजेक्ट 15,000 करोड़ रुपये का है जबकि जेएसडब्ल्यू नागपुर में 25,000 करोड़ निवेश करने जा रही थी। जेएसडब्ल्यू के प्लान में कुछ बदलाव हुआ है और उसी के कारण एमआईडीसी को यह निर्णय लेना पड़ा।
नवंबर तक देंगे 1500 एकड़ जमीन
एमआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त बुटीबोरी से लगकर ही जमीन अधिग्रहण का काम जारी है। जैसे ही अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो जाता है, महिंद्रा को और लगने वाली कुल 1500 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
उनका कहना है कि वैसे भी कोई भी कपनी एक बार में पूरे के पूरे परिसर में निर्माण कार्य शुरू नहीं करती है। महिंद्रा भी एक साथ संपूर्ण भूमि का उपयोग नहीं करेगी, 800 एकड़ में कंपनी का आरंभिक कार्य अच्छे तरीके से शुरू हो सकता है।
3000 एकड़ जमीन का हो रहा अधिग्रहण
3000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण का काम जारी है, अधिग्रहण कार्य अक्टूबर-नवंबर तक हो जाने की संभावना है। जिला प्रशासन इसके लिए कार्य कर रहा है। इसलिए भविष्य में आने वाले बड़े निवेश के लिए दिक्कत होने की संभावना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि 3000 एकड़ और जमीन मिल जाने के बाद अतिरिक्त बुटीबोरी में जमीन की कमी नहीं होगी। आने वाले नए निवेशकों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध रहेगी। वैसे भी पूर्व में हुए एमओयू वाली अधिकांश इच्छुक कंपनियों को जमीन का आवंटन कर दिया गया है। कई के काम शुरू हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-खेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
रिलायंस इंफ्रा का इरादा भी टला
रिलायंस इंफ्रा ने 20,000 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई थी, इसके लिए कंपनी की ओर से एमओयू भी किया गया था, लेकिन कंपनी अब तक अपनी ओर से जमीन के लिए अर्जी नहीं दी है।
कंपनी को भी 1500 एकड़ जमीन की जरूरत थी, लेकिन अर्जी नहीं आने से एमआईडीसी वर्तमान में इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि एमओयू के संबंध में अब तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी भी साझा नहीं की गई है।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से नीरज नंदन की रिपोर्ट
Mahindra gets 300 acre land deal milind jsw investment nagpur midc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महिंद्रा का 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का रास्ता साफ! MIDC देगी 800 एकड़ जमीन; JSW का निवेश टला
Aug 09, 2026 | 07:12 AMBook Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
Aug 09, 2026 | 07:07 AM9 अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले की याद में मनाए जाने वाले Nagasaki Day का इतिहास
Aug 09, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 अगस्त: लखनऊ: CM योगी के नेतृत्व में आज से तिरंगा यात्रा का होगा शुभारंभ
Aug 09, 2026 | 06:46 AMMahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
Aug 09, 2026 | 06:43 AMखेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
Aug 09, 2026 | 06:42 AMNational Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
Aug 09, 2026 | 06:34 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














