Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मार्ट मीटर की अफवाहों पर न दें ध्यान! नागपुर में लाखों घरों में लगे मीटर; मुख्य अभियंता राजेश नाईक की अपील

Nagpur Smart Meter: महावितरण ने स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की है। नागपुर परिमंडल में 5.50 लाख से अधिक लगे स्मार्ट मीटर और उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिल रहा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 27, 2026 | 12:28 PM

स्मार्ट मीटर,मुख्य अभियंता राजेश नाईक (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Mahavitaran Electricity Consumers: नागपुर महावितरण नागपुर परिमंडल के मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने नागरिकों से अपील की है वे स्मार्ट मीटर के संदर्भ में फैलाई जा रहीं अफवाहों पर विश्वास न करें।

उन्होंने कहा कि बिजली ग्राहकों को अधिक सक्षम, पारदर्शी और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महावितरण द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 5.50 लाख से अधिक ग्राहकों के यहां स्मार्ट मीटर सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।

स्मार्ट मीटर से बिलिंग होगी अधिक पारदर्शी

इस नई तकनीक के कारण बिजली बिलिंग प्रक्रिया में व्यापक बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर को लेकर कोई शंका हो, तो उसके समाधान के लिए अपने निकटतम महावितरण कार्यालय से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नागरिकों का झुकाव Electric Vehicles की ओर, सड़कों पर दौड़ रहे हैं 368 ई-रिक्शा

तालाब और नदी सफाई में नई तकनीक की एंट्री, पुणे में ‘फ्लोटिंग स्पाइडर मशीन’ का सफल परीक्षण

मनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर

21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर

स्मार्ट मीटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे बिजली की खपत की सटीक और रियल टाइम जानकारी उपलब्ध होती है। बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो गई है तथा मीटर रीडिंग में होने वाली मानवीय त्रुटियों पर पूरी तरह रोक लगी है।

पैसों की भी बचत

नाईक ने कहा कि विशेष रूप से दिन के समय बिजली का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए यह मीटर काफी लाभदायक साबित हो रहा है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली का उपयोग करने पर प्रति यूनिट 85 पैसे तक की छूट मिल सकती है, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत संभव है।

यह भी पढ़ें:-मनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर

उन्होंने इस दावे का भी खंडन किया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली का बिल बढ़ जाता है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये बीआईएस से प्रमाणित हैं तथा एएमआई तकनीक पर आधारित हैं। इनका संचालन कड़े साइबर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाता है। इसे लगाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

Mahavitaran smart meter awareness appeal consumers nagpur smart meter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • Electricity Meters
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.